AIG प्रतिभा त्रिपाठी की हार्ट अटैक से मौत
📅 22 April 2024, 05:15 PM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
भोपाल.
भोपाल में पदस्थ AIG (असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) प्रतिभा त्रिपाठी की सोमवार को मौत हो गई. वे मेडिकल चेकअप कराकर इंदौर से भोपाल लौट रही थीं, तभी रास्ते में करीब 1.00 बजे उन्हें देवास जिले के सोनकच्छ के पास कार्डियक अरेस्ट हुआ.
जानकारी के अनुसार AIG प्रतिभा की पोस्टिंग महिला सेल में थीं. वहां पर वह अपने शासकीय कार्य की सेवायें दे रहीं थी. उनके साथ इस तरह से हुई आकस्मिक मृत्यु की घटना से विभाग में शोक का वातावरण बना हुआ है. वह पिछले कई सालों से भोपाल में AIG के पद पर पदस्थ होते हुए अपनी सेवायें दे रही थीं. डॉक्टर शिशिर पंडित AIG प्रतिभा त्रिपाठी के पति हैं.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →