📅 Monday, 21 September 2026 | 10:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,560 🥈 चांदी (1kg): ₹249,300 ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
ऑटो - टेक

स्पोर्ट्स बाइक : सिर्फ 74 हजार में ख़रीदे 1.8 लाख वाली KTM Duke 200, तेज रफ्तार और स्टाइल के साथ मिलेगी 1 साल की वारंटी

📅 26 January 2022, 08:33 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्पोर्ट्स बाइक : सिर्फ 74 हजार में ख़रीदे 1.8 लाख वाली KTM Duke 200, तेज रफ्तार और स्टाइल के साथ मिलेगी 1 साल की वारंटी
स्पोर्ट्स बाइक : सिर्फ 74 हजार में ख़रीदे 1.8 लाख वाली KTM Duke 200, तेज रफ्तार और स्टाइल के साथ मिलेगी 1 साल की वारंटी

एक प्रीमियम बाइक है केटीएम ड्यूक 200 जो जिसे इसकी तेज रफ्तार और एग्रेसिव डिजाइन के लिए पसंद किया जाता है।इस बाइक को शोरूम से खरीदने पर आपको 1.85 लाख रुपये खर्च करने होंगे लेकिन यहां बताए गए ऑफर को पढ़ने के बाद आप इसे आधी से कम कीमत पर घर लेकर जा सकते हैं। इस स्पोर्ट्स बाइक पर आज का ऑफर दिया है BIKES24 ने जिसने इसे अपनी साइट पर पोस्ट किया है और कीमत रखी है महज 74 हजार रुपये।
BIKES24 पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बाइक का मॉडल 2016 है और ये अब तक 22,827 किलोमीटर चल चुकी है।

ये भी पढ़ें– Top Trending Share : पिछले तीन महीनो में 46% उछल चुका है यह शेयर, अभी निवेश करेंगे तो होगा जमकर फायदा

इस केटीएम ड्यूक 200 की ओनरशिप फर्स्ट है और इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली के DL 09 आरटीओ ऑफिस में दर्ज है। इस स्पोर्ट्स बाइक को खरीदने पर कंपनी एक साल का वारंटी प्लान और सात दिन का मनी बैक गारंटी प्लान दे रही है। BIKES24 के इस मनी बैक गारंटी प्लान के मुताबिक, अगर आप इस बाइक को खरीदते हैं और सात दिन में इसमें किसी तरह की खराबी निकलती है तो आप इसे कंपनी में वापस दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें– LIC की फायदेमंद स्‍कीम : सिर्फ चार साल के निवेश पर मिलेगी 1 करोड़ की रकम!, इस शानदार प्लान में कर सकते हैं निवेश, जानिए नियम और शर्तें

बाइक को वापस करने के बाद कंपनी आपके द्वारा दी गई पेमेंट में बिना किसी कटौती के पूरी पेमेंट आपको वापस कर देगी। केटीएम ड्यूक 200 पर मिलने वाले इस ऑफर को पढ़ने के बाद अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो यहां जान लें इसके इंजन और पावर की पूरी डिटेल। केटीएम ड्यूक 200 में कंपनी ने दिया है 199.5 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन जो 25.83 पीएस की अधिकतम पावर और 19.5 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है और इस इंजन के साथ दिया गया है 6 स्पीड गियरबॉक्स।

बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया गया है जिसके साथ डुअल चैनल एबीएस सिस्टम लगाया गया है। बाइक की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये केटीएम ड्यूक 200 स्पोर्ट्स बाइक 39 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और यह माइलेज ARAI द्वारा प्रमाणित की गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें