📅 Sunday, 27 September 2026 | 01:59 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
ऑटो - टेक

श्रेयस अय्यर ने खरीदी 2.55 करोड़ की कीमत वाली Mercedes-AMG G63 कार, जानें खासियत

📅 03 June 2022, 11:08 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रेयस अय्यर ने खरीदी 2.55 करोड़ की कीमत वाली Mercedes-AMG G63 कार, जानें खासियत
श्रेयस अय्यर ने खरीदी 2.55 करोड़ की कीमत वाली Mercedes-AMG G63 कार, जानें खासियत

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने हाल ही में Mercedes-AMG G63 कार खरीदी। यह एक लग्जरी कार है जिसकी भारतीय बाजार में कीमत 2.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। जानकारी के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए चुना गया है, जिसकी खुशी में श्रेयस ने यह लग्जरी कार खरीदी है। कार की बात करें तो भारत में जी-क्लास का यह पहला AMG वर्जन है और AMG-ट्यून्ड G-Wagen मॉडल पर आधारित है।

फीचर्स: मर्सिडीज-AMG G63 के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें AMG-ट्यून्ड G-Wagen वर्जन के बाकी मॉडल की तरह ही लुक दिया गया है। बता दें कि AMG-ट्यून्ड G-Wagen अपने पारंपरिक एसयूवी डिजाइन के साथ मॉडर्न फीचर्स के फ्यूजन के लिए जाना जाता है। मर्सिडीज-AMG G63 SUV साइज में 101mm लंबी, 121mm चौड़ी और 40mm ऊंची है। इसके बाहरी लुक में ऑल-राउंड LED हेडलैंप क्लस्टर, राउंड DRLs, नई फ्रंट ग्रिल के साथ वर्टिकल स्लॉट्स और AMG बंपर के साथ मैट इरिडियम सिल्वर में बड़े साइड के एयर इनलेट्स फिनिश्ड को दिया गया है। वहीं, इसमें साइड एग्जॉस्ट के साथ फ्लेयर्ड व्हील आर्क्स और 22-इंच रिम्स के साथ रेड फिनिश्ड में ब्रेक कैपिलर्स भी हैं। नए लुक में क्रोम ट्रीटमेंट और AMG बैजिंग दी गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें