📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
ऑटो - टेक

Pulsar 125 Neon Disc : 10 हजार की डाउन पेमेंट पर आपकी हो सकती है बजाज पल्सर 125 नियॉन, पढ़ें फाइनेंस प्लान की डिटेल

📅 25 July 2022, 10:49 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Pulsar 125 Neon Disc : 10 हजार की डाउन पेमेंट पर आपकी हो सकती है बजाज पल्सर 125 नियॉन, पढ़ें फाइनेंस प्लान की डिटेल
Pulsar 125 Neon Disc : 10 हजार की डाउन पेमेंट पर आपकी हो सकती है बजाज पल्सर 125 नियॉन, पढ़ें फाइनेंस प्लान की डिटेल

टू व्हीलर सेक्टर के बाइक सेगमेंट में 100 सीसी इंजन वाली माइलेज बाइकों के बाद सबसे ज्यादा 125 सीसी इंजन वाली बाइकों की डिमांड रहती है। इस 125 सीसी इंजन सेगमेंट में बजाज, हीरो, होंडा जैसी कंपनियों की बाइक सबसे ज्यादा संख्या में मौजूद हैं। जिसमें हम बात कर रहे हैं 125 सीसी सेगमेंट की पॉपुलर बाइक बजाज पल्सर 125 नियोन के बारे में जो अपनी कम कीमत के अलावा अपनी स्पीड और स्टाइल के लिए भी पसंद की जाती है।

बजाज पल्सर 125 नियोन की शुरुआती कीमत 87,149 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है जो ऑन रोड होने पर 1,00,52 रुपये हो जाती है। अगर आप इस बाइक को पसंद करते हैं और खरीदना भी चाहते हैं तो यहां जान लीजिए इस बाइक को खरीदने का बहुत आसान प्लान।

ऑनलाइन डाउन पेमेंट और ईएमआई  कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आप इस बाइक को फाइनेंस प्लान के जरिए खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए बैंक 90,520 रुपये का लोन देगा। इस  लोन के बाद आपको 10,000 रुपये की न्यूनतम डाउन पेमेंट जमा करनी होगी और उसके बाद हर महीने 2,908 रुपये की मंथली ईएमआई भरनी होगी।

बजाज पल्सर 125 नियोन पर मिलने वाले लोन डाउन को भरने के लिए बैंक ने 36 महीने यानी 3 वर्ष का समय तय किया है जिसके दौरान बैंक दिए जा रहे लोन अमाउंट पर 9.7 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज लेगा। फाइनेंस प्लान के तहत मिलने वाले डाउन पेमेंट, ईएमआई और ब्याज दरों की डिटेल जानने के बाद आप जान लीजिए इस बाइक के इंजन से लेकर  इसकी माइलेज तक की कंप्लीट डिटेल।

बजाज पल्सर 125 नियोन में कंपनी ने  124.4 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 12 पीएस की पावर और 11 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

 

माइलेज को लेकर कंपनी दावा करती है कि ये बजाज  पल्सर 125 नियोन 51.46 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया गया है।

 

बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम में कंपनी ने इसके फ्रंट व्हील मे डिस्क ब्रेक और रियर व्हील मे ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया है। इसके साथ  अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर को दिया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें