📅 Sunday, 27 September 2026 | 02:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
ऑटो - टेक

10 हजार की कीमत वाले OnePlus Buds Pro पर मिल रहा 3991 रुपये का डिस्काउंट

📅 04 December 2022, 01:28 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
10 हजार की कीमत वाले OnePlus Buds Pro पर मिल रहा 3991 रुपये का डिस्काउंट
10 हजार की कीमत वाले OnePlus Buds Pro पर मिल रहा 3991 रुपये का डिस्काउंट

वनप्लस ने अपने OnePlus 10T 5G फोन का अनावरण न्यूयॉर्क में भव्य अंदाज में किया था. यह स्मार्टफोन को उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन डिवाइ, है, जो गेमिंग के शौकीन हैं, क्योंकि फोन यह अब तक के किसी भी वनप्लस डिवाइस के सबसे एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ आता है. अगर आप OnePlus 10T 5G खरीदने की सोच रहे हैं, तो कंपनी फोन के साथ आपको 10 हजार रुपये की कीमत वाले OnePlus Buds Pro पर 3991 रुपये का बड़ा डिस्काउंट देगी.

गौरतलब है कि यह ऑफर केवल वनप्लस बड्स प्रो के लिए ही नहीं, बल्कि कंपनी के कई अन्य प्रोडक्ट्स के लिए भी उपलब्ध हैं. इसमें वनप्लस बड्स Z2, वनप्लस 10T 5G ग्लैशियर मैट केस और वनप्लस नोर्ड बड्स शामिल हैं.

बता दें कि वनप्लस बड्स प्रो को फिलहाल 9990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है, लेकिन अगर आप वनप्लस 10टी 5जी फोन को कंपनी के आधिकारिक वनप्लस स्टोर ऐप या वेबसाइट के जरिए खरीदते हैं, तो आपको वनप्लस बड्स प्रो को सिर्फ 5999 रुपये में अपने बना सकते हैं.

इसी तरह, आप वनप्लस बड्स Z2 को केवल 2699 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, OnePlus 10T 5G Glacier Mat Case मात्र 449 रुपये में उपलब्ध होगा और इसके अलावा ग्राहक वनप्लस नोर्ड बड्स को 2799 रुपये में अपने घर ले जा सकते हैं.

बता दें कि वनप्लस 10टी 5जी फोन को कंपनी ने भारत में तीन वेरिएंट में पेश किया है. इसका 8GB+128GB वेरिएंट 49,999 रुपये, 12GB+256GB वेरिएंट 54,999 रुपये और 16GB+256GB वेरिएंट वाला डिवाइस 55,999 रुपये में उपलब्ध है. कंपनी ने इस दो कलर ऑप्शन में पेश किया है. यह जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक में उपलब्ध है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें