📅 Sunday, 27 September 2026 | 01:59 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
ऑटो - टेक

महंगे रिचार्ज का अब नो टेंशन!, सिर्फ 47 रुपये में 90 दिनों तक चालू रहेगी Sim कार्ड, फटाफट जानिए कैसे

📅 11 September 2023, 10:49 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महंगे रिचार्ज का अब नो टेंशन!, सिर्फ 47 रुपये में 90 दिनों तक चालू रहेगी Sim कार्ड, फटाफट जानिए कैसे
महंगे रिचार्ज का अब नो टेंशन!, सिर्फ 47 रुपये में 90 दिनों तक चालू रहेगी Sim कार्ड, फटाफट जानिए कैसे

एयरटेल, जियो और वीआई जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए अच्छी और सस्ती ऑफर पेश कर रही है। लेकिन आज हम आपको सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL और एमटीएनएल के बारे में बताने जा रहे हैं। ये दोनों कंपनियां सस्ते प्लान पेश करने के लिए जानी जाती है। प्राइवेट कंपनियों की तरह ये कंपनियां भी कई अच्छे प्लान मुहैया कराती हैं। आज हम आपको MTNL के एक प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसकी कीमत 47 रुपये है। कीमत कम जरूर है लेकिन इसकी वैलिडिटी 90 दिनों की है। 

इस प्लान में यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। अगर आपको अपने सिम को एक्टिव रखने के लिए किसी प्लान की जरूरत है तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इस प्लान में यूजर्स को सिम एक्सटेंशन के साथ 500 फ्री एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। इसमें यूजर्स को कॉलिंग या डेटा की सुविधा नहीं दी जा रही है।

किसी अन्य कंपनी के पास ऐसा कोई प्लान नहीं है 

अगर किसी अन्य टेलीकॉम कंपनी की बात करें तो फिलहाल बाजार में मौजूद कोई भी प्लान इस तरह का प्लान नहीं देता है। रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, बीएसएनएल फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं दे रहे हैं। लेकिन हो सकता है कि एमटीएनएल के इस प्लान को देखकर वे कुछ नया दे सकें। इसके अलावा एमटीएनएल के पास कई और सस्ता प्लान मौजूद है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें