📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
ऑटो - टेक

Auto News Round-up : भारत बनेगा मैन्यूफैक्चरिंग हब : न्यू लॉन्चिंग डेट से लेकर EV डिलीवरी तक, जानें

📅 28 February 2023, 09:24 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Auto News Round-up : भारत बनेगा मैन्यूफैक्चरिंग हब : न्यू लॉन्चिंग डेट से लेकर EV डिलीवरी तक, जानें
Auto News Round-up : भारत बनेगा मैन्यूफैक्चरिंग हब : न्यू लॉन्चिंग डेट से लेकर EV डिलीवरी तक, जानें

नई दिल्ली :

महीने का अंत ऑटो सेक्टर के लिए बेहतरीन रहा। लंबे इंतजार के बाद आज आखिरकार अल्ट्रावॉयलेट ने फाइनली F77 इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। वहीं मार्च के शुरुआत में नई गाड़ियां लॉन्च होने के लिए तैयार हैं, जिसके बारे में इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं।

भारत बनेगा मैन्यूफैक्चरिंग हब

जल्द ही भारत ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरिंग हब के रूप में अपना परचम लहराते हुए नजर आ सकता है। जयपुर में टाटा मोटर की वाहन स्क्रैपिंग सुविधा का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि सरकार भारत को वैश्विक ऑटोमोबाइल विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है और आने वाले दिनों में भारत का घरेलू उद्योग करीब 15 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। 

होंडा सिटी फेसलिफ्ट लॉन्च तारीख

होंडा सिटी फेसलिफ्ट डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। कंपनी 2023 Honda City की कीमतों की खुलासा 2 मार्च को करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 3 मार्च 2023 से इस गाड़ी को इच्छुक ग्राहक टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। आइये जानते हैं नई होंडा में क्या कुछ है खास।

F77 इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू

बेंगलुरू बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी अल्ट्रावॉयलेट ने फाइनली F77 इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसकी बुकिंग पिछले साल ही शुरू हो चुकी थी। इस हाइ परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को आखिरी बार ऑटो एक्सपो 2023 में देखा गया था। इस बाइक की रेंज इतनी जबरदस्त है कि आप ऐसा रेंज की इलेक्ट्रिक कार में ही देख सकते हैं। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें