📅 Friday, 13 November 2026 | 10:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,721.60 ▼ -189.41 (-0.23%) • निफ्टी 50: 25,222.35 ▼ -77.00 (-0.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,390 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,600 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
ऑटो - टेक

भारत में 20 लाख कारें बेच दीं : होंडा सिटी, जैज और WRV को बंद करेगी

📅 08 November 2022, 09:27 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत में 20 लाख कारें बेच दीं : होंडा सिटी, जैज और WRV को बंद करेगी
भारत में 20 लाख कारें बेच दीं : होंडा सिटी, जैज और WRV को बंद करेगी

भारतीय बाजार में पिछले कुछ समय से सेल्स को लेकर परेशान होंडा कार्स के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, कंपनी भारतीय बाजार में 20 लाख यूनिट बेचना का माइलस्टोन बना लिया है। भारत में होंडा की सिटी, अमेज, WRV और जैज को बेच रही है। कंपनी ने टपुकारा में अपने राजस्थान प्लांट से देश में अपनी 20,00,000वीं यूनिट कार का प्रोडक्शन किया। इन आंकड़ों में सबसे टॉप पर होंडा सिटी है, जिसे भारत में सबसे अधिक पंसद किया जाता है। सिटी ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में 25 साल पूरे किए। इसके साथ इन दिनों अमेज कंपनी की पसंदीदा सेडान बनी हुई है।

होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) ताकुया त्सुमुरा ने कहा कि 20 लाख यूनिट के प्रोडक्शन का आंकड़ा पिछले 25 साल के दौरान होंडा की ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है। कंपनी अपने सिटी और अमेज सेडान को घरेलू बाजार में बेचने के अलावा 15 से अधिक बाजारों में इनका निर्यात भी करती है। होंडा ने दिसंबर 1997 में भारत में अपना ऑपरेशन शुरू किया था। इस सफर के दौरान कंपनी ने कई मॉडल को बंद भी किया। इसमें अकॉर्ड, सिविक सेडान, CR-V SUV, BR-V, मोबिलियो, ब्रियो शामिल हैं। आने वाले दिनों कंपनी WRV और जैज को भी बंद करने वाली है।

होंडा सिटी, जैज और WRV को बंद करेगी

होंडा कार्स इंडिया इस फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक यानी मार्च 2023 तक अपनी 3 कारों को बंद कर देगी। ये कार 4th जनरेशन सिटी सेडान, जैज हैचबैक और WRV क्रॉसओवर हैं। इनमें से भी जैज को सबसे पहले बंद किया जाएगा। होंडा जैज का प्रोडक्शन अक्टूबर 2022 में बंद हो जाएगा। उसके बाद, होंडा दिसंबर 2022 में 4th जनरेशन सिटी सेडान का प्रोडक्शन और आखिर में मार्च 2023 में WRV क्रॉसओवर का प्रोडक्शन बंद कर देगी। इसका मतलब है कि मार्च 2023 के बाद होंडा कार्स इंडिया केवल भारत में 5th जनरेशन सिटी, सिटी हाइब्रिड और अमेज सेडान ही बेचेगी।

80 देशों में होंडा सिटी का दबदबा

शुरुआत में होंडा सिटी को एशियाई मॉडल के तौर पर डेवलप किया गया था। अब ये ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। इसे दुनियाभर के 80 देशों में बेचा जा रहा है। ग्लोबल स्तर पर सिटी सीरीज की कुल बिक्री 45 लाख यूनिट है। सिटी सेडान में इंजीनियर्स ने समय-समय पर कई बदवाल किए हैं। इस लगभग हर जनरेशन के हिसाब से तैयार किया गया है। ये डिजाइन, टेक्‍नोलॉजी, परफॉर्मेंस, सेफ्टी, स्पेस और सुविधा के मामले में अपने सेगमेंट में सबसे ऊपर है। यही वजह है कि 25 साल से इसका सफर नॉनस्टॉप जारी है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें