ज्योतिषी

साप्ताहिक राशिफल : Mar 21 – Mar 27, 2022 : बुध ग्रह का मीन राशि में होगा प्रवेश, इन चार राशियों के लिए अच्छा समय, आर्थिक लाभ के प्रबल योग

Paliwalwani
साप्ताहिक राशिफल : Mar 21 – Mar 27, 2022 : बुध ग्रह का मीन राशि में होगा प्रवेश, इन चार राशियों के लिए अच्छा समय, आर्थिक लाभ के प्रबल योग
साप्ताहिक राशिफल : Mar 21 – Mar 27, 2022 : बुध ग्रह का मीन राशि में होगा प्रवेश, इन चार राशियों के लिए अच्छा समय, आर्थिक लाभ के प्रबल योग

Saptahik Rashifal : इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं.  21 से 27 मार्च 2022 का अपना साप्ताहिक राशिफल. इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है.

मेष राशि : इस सप्ताह आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि भाग्य का आपको पूरा साथ मिलता दिख रहा है। साथ ही इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जिसका अनुभव सुखद रहेगा। लेकिन इस सप्ताह इस संभव है कि घर-परिवार में दूसरे सदस्यों के बीच पारिवारिक कलह हो, जिसके कारण पारिवारिक शांति भंग भी हो सकती है। इसलिए एक- दूसरे के प्रति शब्दों की मर्यादा रखें, तो बेहतर होगा। वहीं आहार में अनियमितता न बरतें, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृष राशि : आपके लिए यह सप्ताह लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे लाभ और इनकम का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। अगर पर मीडिया, फिल्म या मार्केटिंग लाइन से जुड़े हुए हैं तो यह समय आपके लिए शानदार रह सकता है। वहीं वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी नोकझोक हो सकती है। साथ ही पेट से संबधित परेशानी हो सकती है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।

मिथुन राशि : आपकी राशि से बुध का गोचर दशम स्थान में हो रहा है, जिसे कर्म और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस सप्ताह आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंंध बन सकते हैं, जो भविष्य में आपको फायदेमंद साबित हो सकते हैं। वहीं इस सप्ताह आपको वाहन और घर का भी सुख मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

कर्क राशि : आपके लिए यह सप्ताह खुशियों भरा रह सकता है। क्योंकि आपकी राशि से बुध देव का गोचर नवम भाव में होगा, जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वहां आपको फायदा होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही करियर में ग्रोथ की संभावना है। व्याापार के संबंध से आप कोई यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ साबित हो सकती है। पति- पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे और वह एक- दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

सिंह राशि : इस सप्ताह व्यापार में स्थिति अनुकूल बनेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूती बनेगी।  क्योंकि इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपके पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी और आप अपने हर ऋण को चुकाने में सफल रहेंगे। वहीं इस सप्ताह घर पर किसी सम्बन्धी के आने से प्रसन्नता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में सुख एवं प्रेम का इजाफा होगा। वहीं मौसम बदलने के कारण गले में इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए सेहत पर ध्यान दें। साथ ही इस सप्ताह माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कन्या राशि : इस सप्ताह आजीविका में लाभ की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही कारोबार में अवरोध दूर होंगे। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। जिसका लाभ आपको भविष्य में हो सकता है। वहीं इस समय आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। हंसमुख लोगों से मुलाकात होगी। किसी बात को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। इसलिए पिछली बातों को ज्यादा न सोचें। तो बेहतर होगा।

तुला राशि : इस सप्ताह आठवें भाव में राहु के स्थित होने कारण आपके मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। जिसके कारण अगर आपके साथ कुछ अच्छा भी होगा, तो भी आप उसे नकारात्मक दृष्टि से ही देखते दिखाई देंगे। इसलिए डिसीजन सोच विचार कर लें, तो बेहतर रहेगा। कारोबारी कार्यो में लाभ के योग है। साथ ही नौकरीपेशा वालो के लिए भाग दौड़ कि स्थिति बनेगी। साथ ही अधिकारियो से अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने पारिवारिक सदस्यो का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परन्तु छोटे भाई-बहिनो से भर मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। 

वृश्चिक राशि : इस सप्ताह व्यापार या दफ़्तर का तनाव, आपकी सेहत ख़राब कर सकता है क्योंकि राहु आपके सातवें भाव में स्थित है। इससे आप खुद को अपने काम के प्रति, केंद्रित करने में भी पूरी तरह असमर्थ होंगे। ऐसे में समय रहते खुद को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें। तो बेहतर होगा। इस सप्ताह कुछ खर्चें कुछ ज्यादा हो सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परन्तु संतान के प्रति आपकी चिंता भर बनी रह सकती है।

धनु राशि : इस सप्ताह अधिकारी वर्ग से मैत्री लाभदायक रहेगी। व्यापार में लापरवाही न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। साथ ही इस सप्ताह आपसी विश्वास और सामंजस्य से कार्य पूर्ण हो सकेंगे। इस सप्ताह व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। जिससे धन संबंधी परेशानियां खत्म हो सकतीं हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और एक- दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। वही इस सप्ताह आंखों और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए नींद पूरी लें, तो बेहतर होगा।

मकर राशि : इस सप्ताह वाणी पर संयम रखें। अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। साथ ही प्रॉपर्टी या शेयर को बेचने सम्बन्धी मामलों में सतर्कता बरतें। तो बेहतर होगा। इस सप्ताह आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। किसी योजना पर अगर आप कार्य कर रहे थे तो इस समय उसमें आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही इस सप्ताह यात्रा करने से बचें, क्योंकि ग्रहों की स्थिति अभी अनुकूल नहीं है। इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर कोताही न बरतें। वरना पुरानें रोगों में भी वृद्धि हो सकती है। साथ ही बाहर के खाने- पीने से भी बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

कुंभ राशि : आपके लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से बुध का गोचर दूसरे स्थान में होगा, जिसे वाणी और धन का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। वहीं बुध आपके पंचम और 8वें स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको प्रेम- प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। साथ ही छात्र इस समय किसी कोर्स में एडमिशन लेने का मन बना सकते हैं। कुलमिलाकर आफके लिए बुध का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। पति- पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। साथ ही पैरों से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है।

मीन राशि : इस सप्ताह व्यावसायिक मामले लाभप्रद रहेंगे। साथ ही योजनानुसार कार्य करें तो व्यापार में धनलाभ अवश्य होगा। इस सप्ताह आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपको मन हर्ष से भरा रहेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस सप्ताह पेट में विकार हो सकता है। साथ ही पैरों में दर्द एवं थकान संबंधी शिकायत हो सकतीं हैं। इस सप्ताह किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News