📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,290.95 ▼ -1,604.75 (-2.17%) • निफ्टी 50: 22,667.65 ▼ -472.85 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Vishnu Sign In Hand: हाथ में मौजूद ये चिन्ह व्यक्ति को बनाता है भाग्यशाली, भगवान विष्णु की रहती है विशेष कृपा

📅 22 December 2021, 09:12 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Vishnu Sign In Hand: हाथ में मौजूद ये चिन्ह व्यक्ति को बनाता है भाग्यशाली, भगवान विष्णु की रहती है विशेष कृपा
Vishnu Sign In Hand: हाथ में मौजूद ये चिन्ह व्यक्ति को बनाता है भाग्यशाली, भगवान विष्णु की रहती है विशेष कृपा

Vishnu Sign In Hand: जिस तरह से ग्रह और नक्षत्रों की दशा से किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। ठीक उसी तरह से हस्तरेखा विज्ञान में हाथ की रेखाओं से भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हाथ की रेखाओं से कुछ विशेष तरह के निशान बनते हैं जो बेहद ही शुभ माने जाते हैं। इन्हीं में से एक निशान है विष्णु चिन्ह। मान्यता है जिस व्यक्ति की हथेली में ये चिन्ह होता है उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।

हथेली में विष्णु चिन्ह: किसी भी व्यक्ति की हथेली में विष्णु चिन्ह ह्रदय रेखा से बनता है। हृदय रेखा हाथ की उंगलियों के ठीक नीचे वाली रेखा होती है। ये रेखा कनिष्ठा उंगली के पास से शुरू होकर गुरु पर्वत तक जाती है। जब ये रेखा गुरु पर्वत के पास जाकर दो भागों में बंट जाती है तो इससे अंग्रेजी का अक्षर V बना हुआ प्रतीत होता है। इसे ही विष्णु चिन्ह माना जाता है।

विष्णु चिन्ह का प्रभाव: जिस जातकों की हथेली में ये चिन्ह होता है वो बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोग स्वभाव के विनम्र होते हैं। ये लाइफ में हमेशा कुछ अलग करने की सोचते हैं। ये कभी भी सत्य की राह नहीं छोड़ते। इनके अंदर सही और गलत की अच्छी समझ होती है। ये काम उम्र में ही काफी लोकप्रिय हो जाते हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे जातकों के शत्रु भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। ऐसे लोगों के पास धन-सम्पदा की कोई कमी नहीं रहती। ये आमतौर पर वैज्ञानिक, संत, महात्मा या नेता आदि बनते हैं।

विष्णु रेखा से मिलने वाले लाभ:
-ऐसे लोग जो भी काम करते हैं उसमें सफलता हासिल करते हैं। इनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
-इनकी लाइफ में कोई परेशानी आती भी है तो तुरंत दूर हो जाती है।
-ये लोग चाहे कुछ भी हो जाए कभी सत्य की राह नहीं छोड़ते।
-ये लोग निडर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें