📅 Friday, 30 October 2026 | 08:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +552.34 (+0.75%) • निफ्टी 50: 22,936.75 ▲ +186.95 (+0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,900 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
ज्योतिषी

धन के दाता शुक्र दिसंबर में करेंगे गोचर इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

📅 08 November 2024, 04:28 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
धन के दाता शुक्र दिसंबर में करेंगे गोचर इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग
धन के दाता शुक्र दिसंबर में करेंगे गोचर इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह कभी- कभी एक महीने में दो बार राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन के दाता शुक्र ग्रह दिसंबर में 2 बार गोचर करेंगे। जिसमें वह 2 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं 28 दिसंबर को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह के 2 बार गोचर से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक बार शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर तो दूसरी बार धन भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों के लिए वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं आर्थिक मोर्चे पर भी यह गोचर आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम और भाग्य स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। इस समय कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रभाव और पद का लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं। इस समय आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। वहीं व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे धन की आवक बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न और दूसरे भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय  कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आप प्रसन्न होंगे। अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो करें, सोचें नहीं, समय अनुकूल है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिलेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें