📅 Saturday, 31 October 2026 | 06:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,100 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

कर्ज मुक्ति के लिए आजमाएं ये आसान उपाय, जल्‍द मिलेगा फायदा

📅 09 February 2023, 01:40 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कर्ज मुक्ति के लिए आजमाएं ये आसान उपाय, जल्‍द मिलेगा फायदा
कर्ज मुक्ति के लिए आजमाएं ये आसान उपाय, जल्‍द मिलेगा फायदा

आज के समय में पूरी दुनिया कर्ज पर ही चल रही है। एक देश दूसरे देशों से या बैंकों से लोन लेकर ही अपना काम चला रहा है। हाल ही में अपने सुना होगा पाकिस्तान पर इतना ज्यादा कर्ज हो चुका है कि उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। सोचिए जब एक देश की ऐसी स्थिति है तो एक आम मध्यम वर्गीय इंसान की क्या स्थिति होगी। कर्ज की वजह से व्यक्ति मानसिक तनाव में रहता है। कर्ज इंसान को बर्बाद भी कर सकता है। कर्ज के अलावा भी एक इंसान के जीवन ऐसी कई परेशानियां होती हैं जो उसके सामान्य जीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर देती हैं। आज इस आर्टिकल में हम कर्ज समेत ऐसी कुछ चीजों के उपायों के बारे में बात करेंगे जो इंसान को किसी न किसी प्रकार से प्रभावित करती हैं।

कर्ज से मुक्ति का उपाय

यदि आप किसी प्रकार के कर्ज में डूबे हैं, तो इससे बाहर निकलने के लिए 5 सूखी लाल मिर्च को घर से बाहर निकलते समय मुख्य दरवाजे के पास रख दीजिए। इस उपाय को नियमित करने से धीरे-धीरे कर्ज से मुक्ति मिलने के रास्ते मिलते जाएंगे। इसके साथ ही आपकी मनोस्थिति भी ठीक होगी।

नजर दोष से मुक्ति का उपाय

यदि आप किसी बुरी नजर से प्रभावित हो चुके हैं, तो 7 लाल मिर्च मुट्ठी में लेकर 7 बार सीधे क्रम में और 7 बार उल्टे क्रम में नजर लगे व्यक्ति के सिर से उतारें। अब इन मिर्ची को आग में जला दें। आपका नजर दोष दूर हो जाएगा।

शत्रुओं पर विजय का उपाय

यदि कोई व्यक्ति बिना वजह या ईष्या की भावना से शुत्रता रखता है। आपको बार-बार परेशान करता है या आप पर हावी होने लगता है, तो मंगलवार या शनिवार की रात को अपने घर के आगे एक गड्ढा करें और उस गड्ढे में 5 लाल मिर्च अपने दुश्मन का नाम लेकर अपने सिर से 5 बार घुमाते हुए में दबा दें। यह उपाय आपके शुत्रओं का शांत कर देगा।

बाधा दूर करने का उपाय

यदि आपके जीवन अचानकर बहुत सारी परेशानियां जन्म ले लेती हैं, जो आपके मानसिक विकार का कारण बनती है। इस प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी लेकर उसमें 21 लाल मिर्च के बीज डाल दें। सोते समय इस बर्तन को अपने सिर के पास रख कर सोएं और सुबह 7 बार इस बर्तन को अपने सिर के ऊपर भी घुमा कर इस पानी को घर से बाहर कर दें। इस उपाय को करने से जीवन में आ रही बाधाएं जल्द दूर हो सकती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें