ज्योतिषी
आज का राशिफल 5 मई 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
तोता से लेकर सांप के बिल तक, अच्छे भाग्य और बेशुमार दौलत का संकेत देते हैं ये 7 सपने
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता- पिता का सहयोग भी बना रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपका पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को लाभ होगा।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आप अपने घर के काम में ही वयस्त रहेंगे । परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। अगर आप राजनीति से जुड़े है तो अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए लोगों से फ़ोन बात करते रहना चाहिए। आप किसी काम के लिए नई योजना बनायेंगे। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा| आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर पर ही अपने ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप अपने भविष्य के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति से विचार-विमर्श ना करें। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरते। परिवार वालों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बना रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ बैठकर घर पर लंच का आनंद लेंगे। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को घर पर ही जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी| आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके काम बनते-बनते रूक जाएंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाए रखनी चाहिए। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपको बाहर जाकर दूसरे लोगों से संपर्क करने से बचना चाहिए । सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी । सूर्य देव को जल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपने माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। आज आपको घर से ही काम करने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही उस पर अमल शुरू करना चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आपको संवेदनशील होना होगा।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन होने की संभावना है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। आज घर समय बिताने से मन खुश रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। बच्चें अपने साथ कोई गेम खेलना चाहेंगे, एंजॉय कीजिए। रोजमर्रा के कामों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें मधुर होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगा। उनका विश्वास आपके प्रति और बढ़ेगा।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। आज कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी। बिजनेस की गति थोड़ी रुकेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी।
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•