📅 Saturday, 10 October 2026 | 03:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का राशिफल : 29 दिसंबर 2021 - जॉब में प्रोमोशन का रास्ता खुलेगा, छात्रों को करियर में विशेष सफलता मिलेगी

📅 29 December 2021, 01:27 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल : 29 दिसंबर 2021 - जॉब में प्रोमोशन का रास्ता खुलेगा, छात्रों को करियर में विशेष सफलता मिलेगी
आज का राशिफल : 29 दिसंबर 2021 - जॉब में प्रोमोशन का रास्ता खुलेगा, छात्रों को करियर में विशेष सफलता मिलेगी

मेष राशि : दैनिक राशिफल

आज व्यवसाय के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को करियर में विशेष सफलता मिलेगी। जीवन साथी से विवाद और कलह की स्थिति से बचें। धन के लेनदेने में विशेष सावधानी बरतें। मित्र का सहयोग मिलेगा

वृषभ राशि : दैनिक राशिफल

व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कुछ जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि : दैनिक राशिफल

मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। गृह कार्यों में लाभ दिख रहा है। जॉब में प्रोमोशन की संभावना है।

कर्क राशि : दैनिक राशिफल

व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आज कुछ विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो वह उसमें सफल रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह राशि : दैनिक राशिफल

रियल एस्टेट व भवन निर्माण से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है, तो आज आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके उसे दूर करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि : दैनिक राशिफल

जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। आज आपको साहस पूर्वक अपने सभी कार्यों को पूरा करना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। धन का निवेश करने से बचें।

तुला राशि : दैनिक राशिफल

व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आप दिल से दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि : दैनिक राशिफल

जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है धैर्य बनाए रखें। आज के दिन आपका मन कुछ दुखी व परेशान रहेगा, जिससे किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा।

धनु राशि : दैनिक राशिफल

आज राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। बैंकिंग, आईटी व रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आज विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों का साथ मिलेगा।

मकर राशि : दैनिक राशिफल

बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। इंसोरेंस, बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुलेागा। आज के दिन कार्यों को पूर्ण करने में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रियल एस्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुंभ राशि : दैनिक राशिफल

फाइनेन्स जॉब में लाभ मिल सकता हैं। बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर निवेश करें।ऑनलाइन लेनदेने में सावधानी बरतें। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारी व अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

मीन राशि : दैनिक राशिफल

जॉब में कोई बड़ा लाभ हो सकता है।आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपका मन कुछ दुखी व परेशान रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें