ज्योतिषी

आज का राशिफल 28 फरवरी 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का राशिफल 28 फरवरी 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का राशिफल 28 फरवरी 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन लाभ और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में लिए गए साहसिक फैसले का लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको फायदा मिल सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे होने से आज आपको खुशी मिलेगी। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। भाइयों के साथ आज आपका तालमेल बना रहेगा। पैतृक संपत्ति का भी फायदा मिलेगा।

● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन पारिवारिक जीवन में सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से आपको कोई संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना है। आज परिवार के किसी सदस्य की मदद से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से स्थिति को सामान्य बनाए रख पाएंगे। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा, कोई पहले से परेशानी है तो आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन लाभदायक है। आप आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी। आप आज प्रॉपर्टी के काम में सफलता और लाभ पा सकते हैं। बिजनेस में कोई लाभदायक डील मिलने की आपको खुशी होगी। जीवनसाथी की ओर से आप खुशी पाएंगे लेकिन सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा।

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन अनुकूल और लाभप्रद रहेगा। लंबे समय से अटका आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। बैंकिंग और अकाउंट से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा क्योंकि मन आपका विचलित रह सकता है। आज शाम के समय आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए जीवनसाथी की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। बिजनेस में लाभ पाने में आज आप सफल रहेंगें।

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही

● ति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन रोमांटिक और अनुकूल रहेगा। आपकी कोई चली आ रही उलझन आज सुलझ सकती है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपको आज परिश्रम अधिक करना होगा और कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उतावलेपन में कोई भी फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आपको आज बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

●  सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन में आज सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो आपके बीच के संबंध बेहतर होंगे। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, प्रेमी के साथ आप आज बाहर खाने पीने की प्लान कर सकते हैं। परिवार में बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी।

कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियां और कार्य को समय पर पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। आप कोई नया काम करेंगे तो उसमें भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज शिक्षा और शिक्षण के काम में भाग्य लाभ दिलाएगा। आप सांसारिक सुखों और भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। आज शाम के समय आपको किसी वजह से यात्रा पर जाना हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज संयम रखना होगा। 

 ● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगी और जिन क्षेत्रों में परिश्रम करेंगे उनमें इनको पूरी सफलता मिलेगी। जो लोग विदेश में शिक्षा पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आप आज विलासिता और सुख साधनों पर धन खर्च करेंगे। आपके शत्रु आपकी प्रगति देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर मिलने की संभावना रहेगी। कारोबार में भी आज अच्छी कमाई होगी।

गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज बेहतर होगी। आपको आज अचानक धन का लाभ मिल सकता है। आप आज नौकरी कारोबार में उन्नति के लिए किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर आपको कुछ चिंता हो सकती है। वैसे गृहस्थी में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा और इनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आपको अपनी संतान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको आज लव लाइफ के मामले में प्रेमी से सहयोग मिलेगा। तकनीकी अनुभव का भी लाभ पाएंगे।

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपने खर्च और कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज भाग्य भरोसे बैठने से लाभ मिलने वाला नहीं है। आर्थिक मामलों में किसी की बातों में आकर आप निवेश करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज बिना पूछे किसी को सलाह देने से भी बचना चाहिए नहीं तो बाद में आपको इसका खुद ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। बैंकिंग और यात्रा से संबंधित विषयों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। 

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सितारे बताते हैं कि, लंबे से अटके आपके काम आज बन सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज सामाजिक मान सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक में शाम का समय बीतेगा। आपको आज कुछ अतिरिक्त कमाई का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप आज अधिकारियों से सपोर्ट और सहयोग पा सकते हैं। आपकी कोई दीर्घकालीन इच्छा पूरी हो सकती है।

● आज का प्रेरक प्रसंग : माता के दूध का कर्ज

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम

300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए

┄┅═════┅┄

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

jsk

HISTORY : !! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News