ज्योतिषी

आज का राशिफल 27 नवंबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान,पढ़ें

paliwalwani
आज का राशिफल 27 नवंबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान,पढ़ें
आज का राशिफल 27 नवंबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान,पढ़ें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आप की लगन और निष्ठा दोनों आपके लिए आज फायदेमंद रहेंगे। अपनी लगन और मेहनत से प्रतिकूल परिस्थिति को भी आप अनुकूल परिस्थिति में बदल पाएंगे। परिवार में आप के प्रति आदर और गर्व और बढ़ेगा। सहकर्मियों के साथ भी आप अच्छे संबंध बनाने में कामयाब रहेंगे। घर या परिवार से जुड़ी बातें आपके मन के हिसाब से होगी। परिस्थिति में आया बदलाव आपका आगे का मार्ग आसान करा देगा। काम की जगह आपका वर्चस्व होगा।

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए स्वास्थ्य और पैसों से जुड़ी चिंता दोनों गंभीर विषय होंगे। आप जितनी गहराई से और नकारात्मक तरीके से परिस्थिति को देख रहे हैं, इतनी कठिन और गंभीर परिस्थिति नहीं होगी। अपने लक्ष्य को छोटे लक्ष्य में बांटें, मन का भार हल्का होगा। आप अपने कामों से आप परिस्थिति में बदलाव ला सकते हैं। इसलिए, चिंता से ज्यादा कर्म करने पर ध्यान दें। आपको मित्रों से सहायता मिल सकती है।काम में आ रही कठिनाइयों से हार ना मानें।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतरीन जीवन शैली आपका लक्ष्य होगी। किसी और को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपनी जीवनशैली का झूठा दिखावा न करें। मित्र के पैसों से जुड़े प्रलोभन से दूर रहें। आज आपको अपनी मेहनत से कम से कम वक्त में ज्यादा फायदा मिलेगा। अपने काम के प्रति फोकस बनाए रखें। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें। युवा अपने अधिकार और स्वतंत्रता का गलत फायदा ना उठाएं। पेट में जलन या पाचन में बिगाड़ हो सकता है।

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए हम चाहे जितना भी प्रयत्न क्यों ना करें, कुछ चीजें हमारे लिए नहीं बनी होती हैं, तो उन्हें पाना मुश्किल भी होता है। किसी चीज को पाना अपनी जिद है या केवल अपने अहम को संतुष्ट करने के लिए है, इस बात पर गौर करने की जरूरत है। अपनी जिद की वजह से दुःख का सामना करना पड़ेगा। परिवार से जुड़े रहे। आपको मानसिक धैर्य परिवार से प्राप्त होगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें। काम से जुड़ी बातों में मनचाही प्रगति नहीं होगी।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आपके शरीर में एसिडिटी जरूरत से ज्यादा होने के कारण आपको निराशा या किसी भी काम के लिए उत्साह ना होना महसूस हो रहा है। अपने जीवन शैली और विचारों को गंभीरता से परखें। जीवन शैली का असर काम पर होने के कारण आप जीवन से जुड़े सभी क्षेत्र में थोड़ी अधोगति का अनुभव ले रहे हैं। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा होने के बावजूद भी आप अवसर को उचित न्याय नहीं दे रहे हैं। स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें। आर्थिक व्यवहार में सफलता।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए जीवन में हुई प्रगति आपको भविष्य की योजनाओं को लेकर निष्ठा और लगन बढ़ाने में सहायक होगी। आज आपके काम का भार हल्का होगा। सरकारी दस्तावेज से जुड़ा काम आगे बढ़ेगा। पैसों की आवक अचानक बढ़ेगी। वक्त का ध्यान रखना सीखे। आपको पारिवारिक जीवन और काम के बीच संतुलन लाना होगा। किसी भी कार्य से जुड़ी चिंता को अधिक महत्व ना दें। अपने काम के बारे में आत्मविश्वास बढ़ेगा। साइनस या श्वसन से जुड़ी बीमारी का ध्यान रखें।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए काम बनते-बनते उसमें कुछ रुकावटें आएंगी। पैसों का निवेश थोड़ा नुकसान दिला सकता है। यदि प्रॉपर्टी बेचनी हो और मनचाहा ग्राहक या कीमत नहीं मिल रही है तो अपना निर्णय अभी ना ले। मित्र परिवार से जुड़ी खबर नाराजगी बढ़ा सकती है। अपने दिए हुए वचन का पालन करें। परिवार में किसी बात को लेकर नाराजगी बढ़ सकती है। पति पत्नी में हो रहे वाद विवाद का परिणाम परिवार पर दिखेगा। नौकरी करने वालों को काम से जुड़ा बदलाव पसंद नहीं आएगा।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अपने उत्साह और शारीरिक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आपको कदम उठाना जरूरी है। जीवन में किस बात को अधिक महत्व देना है, यह भी आज आपको सोचना होगा। हर निर्णय में आप आत्म केंद्रित करके अमल नहीं कर सकते। अपने जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। यदि अपने बच्चों के किसी व्यवहार से आपको ठेस पहुंच रही हो तो उनके प्रति अपना व्यवहार भी जांच लें। पारिवारिक समस्या का समाधान खुलकर की हुई चर्चा से होगा।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक बातों में व्यस्त रहेगा। भविष्य के लिए निर्णय आप अंमल में लाने की कोशिश करेंगे। किसी को उधार दिया पैसा वापस ना मिलने से क्लेश भी होगा। लेकिन आपका पैसा आपको मिलने वाला है। इसी लिए एक ही बात पर ज्यादा ध्यान ना दें। परिवार के लोग आपको लालची समझ सकते हैं लेकिन आपको यह बात अपने निर्णय से और योजना से भटका नहीं पाएगी। व्यापारी और शेयर में निवेश करने वालों के लिए लाभदाई दिन होगा।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए दूर की योजना पर ज्यादा ध्यान ना दें। अभी आपको, आपके सामने जो समस्या है, उनका हल निकालना जरूरी है। आपका काम आखिरी वक्त तक नहीं होगा। ऐसा आपको भले ही महसूस हो रहा हो, आपको हार नहीं माननी है। आखिरी में कुछ ना कुछ रास्ता निकल सकता है। यदि परिवार से जुड़ी समस्या पैसों की वजह से है, तो आपको संयम बढ़ाने की आवश्यकता है। पैसों का तनाव काम पर असर करेगा। तनाव की वजह से थकान महसूस होगी।

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए हर परेशानी का समाधान प्राप्त होगा। यदि आपको कोई व्यक्ति मानसिक परेशानी दे रहा हो, तो आप किसी से मदद लें। परिवार में पिता या पति का पूरा सहयोग मिलेगा। धन का निवेश आपको तुरंत फायदा दिला सकता है। यदि प्रॉपर्टी के बारे में आपको कोई निर्णय लेना हो तो दिन फलदाई है। जिन लोगों को आर्थिक चिंता सता रही है, उनको कोई ना कोई मार्ग मिल जाएगा। बैंक या मार्केटिंग के कर्मचारी अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे।

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए मन के साथ-साथ शारीरिक संतुलन को बनाए रखना जरूरी है। आपको शरीर और मन को रिलैक्स करना सीखने की जरूरत है। आप अपने अंदर की असुरक्षा से प्रेरित होकर गलत निर्णय ले सकते हैं। इसलिए, मन और विचार से आप पूरी तरह से सुलझे रहने की कोशिश करें। किसी और की सालाह आपको नापसंद होगी। अपने परिवार और काम में टकराव ना होने दें। जिस एक काम पर आपकी सारी उम्मीद टिकी हुई है, उसे पूरा होने में अभी और वक्त लग सकता है। पार्टनर की हर बात पर आंख बंद कर विश्वास न करें।

ये खबर भी पढ़े :

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News