📅 Saturday, 10 October 2026 | 02:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का राशिफल 25 अप्रैल 2022 : विवाद न करें, परिवारिक क्लेश होगा, बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी

📅 25 April 2022, 12:06 AM • ✍️ Paliwawani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2022 : विवाद न करें, परिवारिक क्लेश होगा, बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2022 : विवाद न करें, परिवारिक क्लेश होगा, बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी

मेष आज का राशिफल 25 अप्रैल 2022 :  अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आपको संभालें और संगती बदलें।

वृषभ आज का राशिफल 25  अप्रैल 2022 : कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

मिथुन आज का राशिफल 25  अप्रैल 2022 : आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

कर्क आज का राशिफल 25  अप्रैल 2022 : जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

सिंह आज का राशिफल 25  अप्रैल 2022 : अपने लक्ष्य को भूल रहे हैं, उचित होगा कि संभल जाएं और अपने उद्धेश्य की पूर्ति में लग जाएं। आलस की अधिकता से बने काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक लाभ भी होगा। मित्रों के साथ यात्रा के योग हैं.

कन्या आज का राशिफल 25 अप्रैल 2022 : कार्यस्थल पर अधिकारियो से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

तुला आज का राशिफल 25  अप्रैल 2022 : परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल 25 अप्रैल 2022 : ध्यान रखें कभी कभी ज़्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

धनु आज का राशिफल 25 अप्रैल 2022 : किसी भी कार्य को करने में जल्दबाज़ी न करें। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आने की संभावना है, किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।

मकर आज का राशिफल 25 अप्रैल 2022 : पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसाइयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

कुंभ आज का राशिफल 25 अप्रैल 2022 : ज़मीन जायदाद से जुड़े मसलों में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। किसी की आर्थिक मदद करना पड़ेगी। साझेदारी से बचें,अन्यथा धोखा होने के योग है। नौकरी में उन्नति होगी।

मीन आज का राशिफल 25 अप्रैल 2022 : लंबे समय से जिस नौकरी की आप तलाश में थे, वह आज मिल सकती हैं। पढ़ाई में मन न लगने से आप पीछे रह सकते हैं। संतान सुख मिलेगा, लेकिन परिवार में विवाद की स्थिति भी बनेगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें