आज का राशिफल 24 दिसंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है। संयम से बात करनें पर बात संभल जाएगी। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।
वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
मिथुन आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। सभी काम बनते नजर आयेंगे।
सिंह आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। परिवार से अच्छी खबर मिलेगी। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में बरकत होगी।
कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आपकी किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा, बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने का योग है। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत को बेहतर महसूस करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।
वृश्चिक आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। छात्रों के करियर में बदलाव आयेगा, जो भविष्य में फायदेमंद होगा। सेहत ठीक रहेगी। सोशल साइट्स के काम से जुड़े लोगों की जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के काम से आपको बाहर जाना पड़ेगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होगें।
धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। परिवार के साथ शॉपिंग करेंगे। पैसों का लेन-देन करने से बचें। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आपको उससे छुटकारा मिलेगा। पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। कॉमर्स स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा-सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान से सुख मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनयेंगे। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए।
ये खबर भी पढ़े :
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 29 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 28 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 27 सितंबर 2026 रविवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य