ज्योतिषी

आज का राशिफल 20 मार्च 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का राशिफल 20 मार्च 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का राशिफल 20 मार्च 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Paliwalwani.todayshoroscope.20.march.2024

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। इससे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। 

भाग्यांक: 5

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

भाग्यांक: 9

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खबर मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में थोडी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

भाग्यांक: 2

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर सकता है। आज आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से शरीर कुछ ढीला हो सकता है। आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना बन रही है। 

भाग्यांक: 8

                                        

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप उसे पूरा करने में सफल भी होंगे। छात्र अपने मित्रों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए। 

भाग्यांक: 4

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको थोडी ज्यादा मेहनत करनी होगी। आप किसी नए काम के लिए प्लानिंग भी कर सकते हैं। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आपकी लिस्ट में शामिल होगी, लेकिन किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। साथ ही वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है।

भाग्यांक: 7

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। साथ ही कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से रिलिटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध भी मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।

भाग्यांक: 8

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई अन्य शुभ समाचार भी मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। साथ ही आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। 

भाग्यांक: 7

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आप किसी नये काम के बारे में सोच सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके कामकाज की गति बनी रहेगी। 

●  भाग्यांक: 3

 ┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। साथ ही शाम को आप कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आप किसी नये आय के स्रोत का फायदा उठा सकते हैं। आप बिजनेस के लिए नए लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं। परिवार वालों के साथ तालमेल बेहतर होंगे। 

भाग्यांक: 6

┄┅═══❁✿❁✿❁═══┅┄

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आप आज किसी जरूरतमंद के काम आयेंगें। आपकी कोई पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज अधिकारियों से मिला कॉम्पलिमेंट आपके उत्साह को बढ़ा सकता है। संतान का कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे आपके काम की लिस्ट थोड़ी कम होगी।  

भाग्यांक: 4

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगें। जिससे आपका मन खुश रहेगा और रिश्तों में मधुरता आयेंगी। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। 

भाग्यांक: 5

 ┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

ये खबर भी पढ़े : 


 Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

 सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

2024 Horoscope : 2024 में शनि नहीं बदलेंगे चाल, इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान

                                                        ┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News