आज का राशिफल 19 नवंबर 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन धर्म-कर्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. आप भाग्य के दृष्टिकोण से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. आपके सुख व समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी जा सकते हैं. आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं से आज आपको लाभ मिलेगा.
● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें
● आज का प्रेरक प्रसंग : धीरे चलो
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. आपको यदि कार्यक्षेत्र में कुछ जोखिम उठाना पड़े, तो उसे कल पर ना टालें, नहीं तो समस्या हो सकती है. व्यापार के कार्यों में आप अपनी सक्रियता दिखाएंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे. किसी भी काम में आज लापरवाही करने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है.
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन रोग से शीघ्र स्वस्थ होने के योग हैं। मनोरंजन और सुंदरता बढ़ाने में ज्यादा समय न लगाएं। अपना कीमती समय अपने बच्चों के साथ बिताएं। यह सर्वोत्तम मलहम है। वे कभी न खत्म होने वाली खुशियों का स्रोत साबित होंगे। प्रेम की शक्ति आपको प्रेम करने का कारण देती है। आज आपके पास अपनी कमाई क्षमता को बढ़ाने की ताकत और समझ दोनों ही रहेंगे।
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन कैरियर को लेकर अच्छा रहने वाला है. आप अपनी मेहनत से परिवार में बड़े सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. आपको अपनी संपत्ति संबंधित विवाद में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है. आपको किसी कानूनी मामले की सुध बुध लेनी होगी, नहीं तो वह आपके लिए कोई नई समस्या लेकर आ सकता है.
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आपको किसी पुरस्कार से नवाजा जा सकता है. आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होंगे, जहां आपको सच्चाई का साथ देना होगा. आज कारोबार में किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है.
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर रहने वाला है. आपकी पिछली लापरवाही के कारण स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है. आपको श्रेष्ठ कार्यों को गति देनी होगी और व्यापार में सूझबूझ बनाए रखें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है. आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव लायें व तले हुए भोजन से आपको परेश रखना होगा.
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपके पारिवारिक रिश्तो में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा और आपके खर्चे भी बढ़ने से आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे. आपको धैर्य धारण करते हुए आगे बढ़ना होगा व वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है.
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामान्य रहने वाला है. आपको भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा. आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे दूर करने होंगे. परिवार के लोग किसी नई पहल को करके प्रसन्न रहेंगे और आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा भी आज पूरी होगी.
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा पद मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन घर परिवार में चल रही समस्याओं से आज वह कुछ तनाव ले सकते हैं. आप यदि सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, तो आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आप कुछ धार्मिक कार्यक्रमों में भी पर चढ़कर हिस्सा लेंगे. जीवनसाथी से आज आपकी किसी बात पर झडप भी हो सकती है.
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिलाजुला रहेगा. आज आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे, लेकिन घर परिवार में आप सब को साथ लेकर चलेंगे वह संभव नहीं हो पाएगा, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें ट्रांसफर मिलने से आज उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा.
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन उत्साह व उमंग से भरे रहेंगे, लेकिन उन्हें कुछ मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके ही आगे बढ़ना होगा. आप दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे. आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपको चुकता करना होगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा.
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आवश्यक कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा. यदि आपने अपने जरूरी कामों में ढिलाई बरती, तो समस्या हो सकती है. आपको अपने बजट पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप अपने खर्चों को नियंत्रण कर पाएंगे. परिवार के सदस्यों से आपको सहयोग की भावना बनी रहेगी, लेकिन आपको कार्य क्षेत्र में एक लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना होगा.
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 8 अक्टूबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 7 अक्टूबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 5 अक्टूबर 2026 सोमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 4 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!