ज्योतिषी
आज का राशिफल 16 मार्च 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको किसी पर अधिक भरोसा करने की जरूरत नहीं है।आपके शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से चिंतित रह सकते हैं। इसलिए अपना ख्याल रखें। विद्यार्थियों के लिए काफी शानदार रहेगा। उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन नई योजनाएं पर काम करने के मामले में काफी अच्छा रहेगा। आज व्यापार में नई योजनाएं शुरू होंगी। जो आपके लिए आने वाले दिनों में बहुत लाभकारी रहेंगी। आप में अच्छा खासा आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। शाम से लेकर रात तक का समय आप परिजनों के साथ किसी विशेष चर्चा में व्यतीत करेंगे।आपका दिन काफी हद तक आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में व्यतीत होगा और पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन नौकरीपेशा जातकों को अधिकारों में वृद्धि कराने वाला रहेगा। आज रिश्तेदारों से कुछ मामलों में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। कुल मिलाकर आज आपके धन में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं। छात्रों को अब अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आप काफी समय से मिलने का विचार कर रहे थे। लेकिन, आप मिल नहीं पाए। आप निकट या दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे घर के सदस्य काफी प्रसन्न नजर आएंगे। आपको अपने खाने पीने पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो आपको पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती है।आपको अपनी संतान के भविष्य को लेकर काफी चिंता रह सकती है।
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन शाम से लेकर रात तक का समय किसी राजनीतिक समारोह में बीतने वाला है। जिससे आपका मन थोड़ा हल्का महसूस करेगा। कार्यक्षेत्र में भी वातावरण काफी अनुकूल रहेगा। आपके विरोधी थोड़ा मजबूत हो सकते हैं।आप सूझबूझ के साथ फैसले लेंगे तो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज आपका भाग्य आपका साथ देगा।आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका पिछले कुछ समय से जो समस्या चली आ रही है उसका अंत होगा।आपके पुराने सभी विवाद समाप्त हो जाएंगे। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होगी आपके खर्चों में कमी आने वाली है। परिवार में किसी बात को लेकर दुश्मनी बढ़ सकती है। आपके रिश्तेदार आपके सारे काम पूरे करने के लिए आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें क्योंकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी।
कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन शाम से लेकर रात तक अध्यात्म के धार्मिक कार्यों में बीतेगा। जिसमें आपको कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आप अपने भाई-बहनों को कुछ सलाह दे सकते हैं, जो उनके लिए मददगार साबित होगी। लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। आपके अपने पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन कानूनी मामलों में उत्तम फल मिलेगा। जो काम अटके हुए थे वो आज पूरे होंगे। व्यापार के क्षेत्र में आज आप अपनी बात पूरी तरह से दूसरों के सामने रख पाएंगे और लोग आपकी बात मानेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।
गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यापार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आप नई योजनाएं बनाने में अपना अधिक समय बिताएंगे। कमाई अच्छी होगी, कोई कर्ज है तो आप इन्हें मुक्ति पाने का प्रयास कर सकते हैं अथवा कर्ज के दबाव को कम कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के साथ आपसी कहासुनी हो सकती है, धैर्य और संयम से काम लें। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें फिलहाल धैर्य धारण करके रहना चाहिए। अनावश्यक खर्च करने से बचना होगा। आप अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। व्यापार में आपको संभलकर रहने की जरूरत है, तभी आपको फायदा होगा। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप पूरी मजबूती के साथ अपनी बात दूसरों के सामने रख पाएंगे। पारिवारिक संपत्ति को लेकर आपके परिवार में वाद-विवाद या मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पिता और वरिष्ठजनों की सलाह से लाभ पाएंगे। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी, कुछ नया करने की चाहत होगी।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके घर में अचानक से किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वह आपके लिए लाभकारी रहेगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपका किसी अधिकारी से वाद विवाद में न उलझें नहीं तो कष्ट हो सकता है। छात्रों का मन विचलित रहेगा, पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहने वाली है। आप अपने परिवार में कोई पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। देखा जाए तो आपके लिए अच्छा ही है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से अच्छा खासा ज्ञान प्राप्त होगा। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।आपकी सेहत थोड़ी नरम रहेगी। संतान की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आपके मन को संतोष महसूस होगा।
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम
300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•