ज्योतिषी

आज का राशिफल 15 जून 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 15 जून 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 15 जून 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको हर क्षेत्र में मान सम्मान मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो आज आपको उसमें लाभ हो सकता है। आज आप संतान की भविष्य की योजनाओं को जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज आपकी आपके पिताजी से कोई बहस बाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी कि क्योंकि बड़ों की बात सुनना गलत नहीं है।

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपके व्यापार व आपके घर में आपकी बात किसी को बुरी लग सकती है, इसलिए आज बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप किसी के भी साथ औपचारिकता में बिल्कुल ना उलझें, इस बात का ध्यान अपने व्यवहार के साथ खानपान में भी रखें। यदि आपके लंबे समय से कहीं धन रुका हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज माता-पिता के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होंगे। आज व्यापार के लिए ही कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें, क्योंकि इससे आपको लाभ हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपकी माताजी को कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। जमीन जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में आज आपको लाभ होगा। बिजनेस कर रहे लोग आज अपने बिजनेस की कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ अवश्य होगा।

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंधों में मधुरता आएगी, जिससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आप अपने प्रेम जीवन में भी एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन फिर अपने आप ही वह शांत हो जाएंगे और आप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके जनसमर्थन में भी लोग आएंगे। सायंकाल का समय आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। आज आप अपने भौतिक सुख संसाधनों पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग भी आज आपसे संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें क्योंकि आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। व्यापार में भी आजाद आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज रोजगार प्राप्त हो सकता है।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयासों में आपको शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी। यदि किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो भाग्य के दृष्टिकोण से आज वह आपको प्राप्त हो सकती है। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। करियर में भी आज आपको मित्रों के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष में आज आपको धन लाभ हो सकता है। सायंकाल के समय संतान के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसलिए सावधान रहें और बाहर के खाने पीने से परहेज रखें।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यापार के कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। संतान द्वारा श्रेष्ठ कार्य से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज आप अपनी माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उससे दूर रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। व्यापार के लिए आज आप नई योजनाओं पर भी कुछ कार्य शुरू कर सकते हैं, तो आपको भविष्य में लाभ अवश्य देंगे। पारिवारिक बिजनेस को गति देने के लिए आपको अपने भाइयों की सलाह व साहस की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार में आज आपको नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप एक विद्यार्थी हैं, तो आपके शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन हो सकता है। शिक्षा की ओर आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पिताजी के साथ जाकर आज आप किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के ऊपर आज कार्यभार बढ़ सकता है, जिसे आप सायंकाल तक अधिक मेहनत से खुशी-खुशी पूरा करेंगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। माता पिता व गुरु के प्रति निष्ठा, भक्ति प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधानी से जाएं क्योंकि आज आपको चोट लगने की संभावना बनती दिख रही है।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको पूर्वजों का धन मिलने की पूरी संभावना दिखा रही है, जिसमें आपका अपने भाइयों से कुछ वैचारिक मतभेद भी हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। धन भरपूर मात्रा में अवश्य प्राप्त होगा। रात्रि के समय आप दान पुण्य के कार्य पर भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है। आज आपको अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करना पड़ सकता है। आज आप अपने घर को भी रंगाई पुताई के लिए मिस्त्री लगवा सकते हैं।

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला रहा है, तो आज उसमें सुधार होगा। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि धन उधार दिया हुआ है, तो आज उसमें आपकी किसी ससुराल के किसी व्यक्ति से बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है।

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। शासन द्वारा आज आप को सम्मानित किया जा सकता है। यदि कोई सरकारी कार्य आपका लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो वह और लंबा लटक सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता को किसी देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर ही रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़े :

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News