ज्योतिषी

आज का राशिफल 14 नवंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 14 नवंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 14 नवंबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ विशेष तरह के काम से जुड़े लोगों के लिए कार्य स्थल पर परेशानी भरा माहौल हो सकता है। तकनीकी जॉब से जुड़े लोगों के लिए समय काफी समस्याओं और तनाव से भरा हो सकता है। ऐसे समय में आपके लिए कार्ड्स शांत रह कर समय गुजारने की सलाह दे रहे हैं। संभव है जल्दबाजी या गुस्से में लिए गए फैसले आपके नुकसान पहुंचाएं। 

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपको काम में कुछ सुधार होने के संकेत मिल सकते हैं। आपके लिए कुछ चीजों को थोड़ा संभलकर पूरा करने की सलाह दी जा रही है। कार्ड्स का संकेत है कि आप किसी भी मामले में अपना धैर्य ना खोएं, परिस्थितियों के पूरे विश्लेषण के बाद ही आप कोई फैसला लें। किसी से भी बात करने में अपने ईगो को बीच में ना लाएं। इससे रिश्ते खराब होने के योग हैं।   

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पुराने निवेश से लाभ मिलने का संकेत है। आपको आपने लिए नई चीजों पर काम करने की बजाय पुरानी बातों को आकार देने का समय है। आपके लिए किसी भी तरह से समय विपरीत नहीं है। आपको अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा। अगर नया काम शुरू करना है तो आज का दिन काफी अच्छा है। 

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज आपके लिए दिन थोड़ा खराब रह सकता है। रिश्तों में परेशानी और आर्थिक नुकसान दोनों ही के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। आपको आज किसी तरह के निवेश से बचना चाहिए। अगर कोई योजना है तो इसे आपको आज के लिए स्थगित कर देना चाहिए। आपको आज अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। इससे आपको नई ऊर्जा और इच्छाशक्ति मिल सकती है।   

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपको आज कुछ आश्चर्यजनक खबर या प्रस्ताव मिल सकता है। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से कोई ऑफर मिल सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी ना हो। इसके लिए आप जल्दबाजी से काम ना लें, समय लेकर भविष्य के बारे में विचार करने पर आप सही फैसला ले पाएंगे। आपके लिए आज थोड़ा घूमने और पैदल टहलने की सलाह कार्ड दे रहे हैं, ये आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रहेगा।   

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने या कोई बड़ा रिस्क लेकर आगे बढ़ने का दिन है। आपके लिए कुछ ऐसा अवसर आ सकता है कि आप अपने वर्तमान शहर से कहीं दूर जा सकते हैं। आपको ऐसे मौकों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। सामाजिक तालमेल और प्रतिष्ठा बेहतर रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आपका व्यक्तिगत जीवन भी बेहतरीन रहेगा।   

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के आज का दिन आपका मूड कुछ उखड़ा-उखड़ा रह सकता है। आपको अपने लिए कुछ नया सोचना पड़ सकता है। साझेदारों या मित्रों से मतभेद हो सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के चलते आप खुद को थोड़ा हताश और निराश महसूस करेंगे। संभव है कि आप परिवार के साथ किसी छुट्टी पर जाने की योजना बनाएं। इस तरह की यात्रा आपको तरोताजा बना सकती है।   

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके हाथ से कोई बड़ा अवसर निकल सकता है। ये आपको निराश कर सकता है लेकिन कार्ड्स की सलाह है कि आप इसे ज्यादा गंभीरता से ना लें और अपने काम पर फोकस करें। भविष्य में आपको और बेहतर मौका मिल सकता है। आपके निजी जीवन में कुछ अच्छे लम्हें आ सकते हैं जो आपको नई ऊर्जा से भर देंगे। आज आपको पाचन संबंधी मामलों को गंभीरता से लेना होगा।   

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए पेपरवर्क पर फोकस करने वाला हो सकता है। आपकी किसी प्लानिंग या कोई अचीवमेंट आपको एक बड़ा पुरस्कार दिला सकता है। आपको अपने काम की प्राथमिकताओं पर विचार करना चाहिए। किसी भी गैर-जरूरी काम में अपना समय ना गंवाएं। भविष्य में आपको समय की कमी से जूझना पड़ सकता है।   

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपका दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रह सकता है। आपको आज अपना ज्यादातर समय योजनाओं को बनाने और परिस्थितियों को समझने में गुजारना पड़ सकता है। कई लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। आज आपको अपना शेड्यूल बहुत सावधानी के साथ तय करना चाहिए। आपको जरूरी कामों को पहले और कम महत्व के कामों को बाद में पूरा करने पर विचार करना चाहिए।   

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए अपनी कोशिशों को तेज करने के संकेत हैं। आप अगर किसी परिणाम के बारे में लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो उसके लिए आज आपको अपने प्रयासों को पुरजोर बढ़ाना चाहिए। ये आपके भविष्य के लिए बेहतर साबित हो सकता है। आज कुछ चीजें खुद आपके सामने चल कर आ सकती हैं।   

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको काम में कुछ नए अवसर और रोमांच का अनुभव होगा। टीम से सहयोग मिलेगा। कुछ नए लोग आपके जुड़ सकते हैं, जो आपके काम और दफ्तर के माहौल दोनों को बेहतर बना सकते हैं। आपको भी अपने लोगों की पसंद और नापसंद का ध्यान रखने और रिश्तों को लेकर संवेदनशील रहने की सलाह कार्ड दे रहे हैं।   

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News