Saturday, 16 August 2025

ज्योतिषी

आज का राशिफल 14 अगस्त 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का राशिफल 14 अगस्त 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का राशिफल 14 अगस्त 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति अपने कार्यों से लोकप्रियता बढ़ाएंगे। कारोबार कर रहे व्यक्ति किसी बड़े निवेश के चक्कर में आकर कहीं गलत धन लगा सकते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी किसी नए वाहन, मकान आदि की खरीदारी की इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है।

 आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति अपनी साख चारों और फैलाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहने वाली है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उन्हें बहुत ही जल्द अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। समाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

 High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपकी पुरानी सोच की वजह से आपकी संतान भी आपसे नाराज हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अगर प्रेम विवाह के चक्कर में लगे हैं, तो उनका विवाह हो सकता है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

 आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

 जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके जीवन में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन्हें समय रहते समाप्त करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। संतान पक्ष से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी से आप अपने मन की बातों को शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

 आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

 पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आप अधिक लाभ कमाने के चक्कर में किसी गलत काम में फंस सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आप अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ेगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें।

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को तरक्की मिलने की उम्मीद है। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। परिवार में भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

 कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

 नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन लोगों को ऑफिशियल यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट संभाल कर रखना चाहिए, खोने की आशंका है. व्यापार और मान-समान में वृद्धि होगी, कारोबार भी खूब अच्छा चलेगा जिससे मन में प्रसन्नता का संचार होगा. युवा मन को एकाग्र चित्त करें और क्रिएटिव कार्य को महत्व दें, अपने अंदर की क्रिएटिविटी को बाहर लाएं. घर में अच्छा वातावरण देखने को मिलेगा, कोशिश करनी होगी कि इसी तरह का वातावरण सदैव बना रहे. ठंड व गर्म की स्थिति से बचाव रखें, लापरवाही करने पर सेहत संबंधी बड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए सचेत रहें. नए कार्य करने की सोचने वालों में आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी.

 प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप कुछ अच्छे कार्य कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपको जाना जाएगा। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। बिजनेस में तरक्की हासिल करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप काफी लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अनुभवी व्यक्तियों का पूरा साथ प्राप्त होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है।

 गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

 कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। कुछ अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसके चलते आप थोड़े परेशान भी रहेंगे। लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा लेकिन आप जल्दीबाजी में कोई भी कार्य मत कीजिए अन्यथा काम खराब हो सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विदेश में काम करने वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा।

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन बेहतर नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है लेकिन आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जो विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उनकी इच्छा भी पूरी होगी। आप अपनी दैनिक जरूरतों की पूर्ति की वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।

 प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ कमाने का मौका मिल सकता है लेकिन कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे व्यक्तियों को किसी नए कारोबारी से जुड़ने का मौका मिल सकता है। माता-पिता की सेवा में दिन का कुछ समय व्यतीत कर पाएंगे।

 Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप उसमे बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय होगा, इसलिए आपको अपने साथियों से सावधान रहना होगा, लेकिन यदि आज आप से कोई धन उधार मांगता है, तो आपको उससे बचने की क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। माता पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य आज सफल रहेगा और आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है।

 कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
 नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

 स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

 स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News