आज का राशिफल 13 जून 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है. आज आप किसी नये व्यापार को शुरू करने का प्लान बनायेंगे. इस राशि के जो लोग बेकरी का काम कर रहे हैं आज उन्हें अचानक अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है. जीवनसाथी आज आपसे किसी उपहार की मांग कर सकते है. नौकरी पेशा वालों की पदोन्नति होने का योग बना हुआ है.
● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे. आज आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए. संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे. दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी. विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है. आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.
हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामान्य रहने वाला है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश आज ख़त्म होगी. प्राइवेट काम करने वाले लोगों को आज विशेष रूप से अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान रखें. इस राशि के जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे है, वे अपने पार्टनर के साथ व्यापार को आगे बढ़ाने का प्लान बनायेंगे.
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका रूझान आध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा. घर में परिवार वालों के साथ ही पूजा-पाठ करेंगे. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव होने के योग बन रहे हैं. इस राशि के जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उनका मान-सम्मान बढ़ेगा. कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़े लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन ठीक रहने वाला है. व्यापारी वर्ग किसी नए कार्य में धन निवेश करें तो उन्हें काफी धनलाभ होगा. इस राशि के छात्रों को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे. संतान पक्ष की ओर से आपको कुछ खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा. इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है, आज उन्हें अच्छा मुनाफा होगा.
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका दिन अच्छा रहने वाला है. रुके हुये घरेलु कार्यों को परिवार की मदद से पूरा करने में सफल होंगे. कोर्ट में चल रहे मुकदमें में सुलह करने के लिए प्रस्ताव विरोधी पक्ष की ओर से आएगा, आपको सतर्क रहने की जरुरत है. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव आज समाप्त होगा.
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन अच्छा रहने वाला है. जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी. आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे. आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलायेगी.
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन अच्छा रहने वाला है. आज अपने जीवन में चल रही समस्याओं को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे. स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है. बिजनेस में कोई भी फैसला जल्दीबाजी में ना लें. इस राशि के छात्र आज पढाई से मन को डिस्ट्रैक्ट न होने दें. बहुत जरुरी हो तो ही घर से बाहर निकले. नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यस्तता में बीतेगा. आज आपकी सोच और प्लानिंग साफ रहेगी. अपनी बातचीत और तर्कों से लोगों को सहमत कराने में सफल होंगे. आगे बढ़ने के लिए लगातार की गयी कोशिश आज सफल होगी. आज ऑफिस का काम पूरा करने में पुरानी कम्पनी का अनुभव काम आयेगा. परिवार में सबके बीच सौहार्द बना रहेगा. कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है.
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. आज आपको पहले मिले लक्ष्यों को पूरा करने में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा. इस राशि के जो लोग पैकेज एण्ड मूवर्स के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें आज कार्यक्षेत्र बढ़ाने के लिये सुअवसर मिलेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. परिवार में सभी के साथ तालमेल बिठा के रखने की कोशिश करेंगे. आज ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा.
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन अनुकूल रहने वाला है. आपकी तर्क शक्ति किसी लाभकारी काम की तलाश करने में आपकी मदद करेगी. आज कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी. जिसमें आपका विनम्र स्वभाव आपकी मदद करेगा. इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का सुयोग्य प्रस्ताव मिल सकता है. दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेंगी.
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आज अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो आपके लिये काफी फायदेमंद साबित होगी. दोस्तों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आज दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे. बेहतर कामकाज के चलते आज आपकी खूब सारी तारीफ होने वाली है.
ये खबर भी पढ़े :
● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
● Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
● कहानी : कफ़न- प्रेमचंद
● मूत्राशय की जलन (मूत्र में जलन) : डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज
● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
Baby Girl Hindi Name: मां दुर्गा के नाम पर रखें, बेटी का नाम, देखें Baby Girl Name List in Hindi
लौट आएगा निखार
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 15 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
Chhath Puja 2026: 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य (संध्या अर्घ्य) देने का शुभ समय क्या है? जानें संध्या अर्घ्य का मुहूर्त और पूजा विधि
Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा? क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण, जानें पौराणिक कथा
आज का दैनिक राशिफल 14 नवंबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी