📅 Thursday, 08 October 2026 | 11:59 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,965.30 ▼ -673.40 (-0.93%) • निफ्टी 50: 22,375.20 ▼ -227.85 (-1.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,300 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का राशिफल 13 जून 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

📅 13 June 2023, 04:30 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 10 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल 13 जून 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 13 जून 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
  • काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे.
  • सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा.
  • आपकी सभी चिंताएं धीरे-धीरे करके समाप्त हो जाएंगी.
  • मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

    आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में आप कुछ परेशानियों में रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद आपकी सभी चिंताएं धीरे-धीरे करके समाप्त हो जाएंगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आप बहुत ही अच्छा काम करेंगे और पूरी सफाई के साथ, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

    वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

    आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में परिवार पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। दोपहर बाद स्थितियों में थोड़ा बदलाव आएगा। आपको कुछ परेशानी हो सकती है जो आपकी मानसिक चिंता को बढ़ाएगी। गृहस्थ जीवन अच्छा बीतेगा। काम के सिलसिले में आपको दोपहर तक बहुत ध्यान से काम करना होगा। उसके बाद आप को स्थिति स्पष्ट होगी और आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे।

    मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

    आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आप अपने गृहस्थ जीवन को समय देंगे, लेकिन दोपहर बाद मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धन को लेकर आप कुछ चिंता मग्न हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको अपने काम से काम रखना चाहिए। विरोधियों से सतर्क रहें। सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा।

    कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

    आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप पूरी एनर्जी में रहेंगे, जिससे हर काम को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। परिवार के लोगों के साथ भी वक्त बताएंगे और अपने काम पर भी ध्यान देंगे। आपकी तेज बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इनकम सामान्य रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी स्थितियां सुधरेंगी।

    सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

    आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छे नतीजे लेकर आएगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो उस विचार को मन से निकाल दें। शारीरिक रूप से दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको अपनी मेहनत पर और लगन पर भरोसा रखना होगा। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रह सकता है लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

    आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे और अपने काम पर भी ध्यान देंगे। दोपहर बाद संतान के साथ समय बिताना आपको पसंद आएगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी रोमांस की बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आप पूरी ईमानदारी से और मेहनत करके आगे बढ़ेंगे। इससे आपकी छवि मजबूत होगी।

    तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

    आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी, लेकिन दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। थोड़ी सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी सुखद संकेत मिलेंगे।

    वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

    आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में कुछ मानसिक तनाव में रहेंगे। किसी बात को लेकर अंजाना डर आपको सताएगा, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां मजबूत हो जाएंगी और आप पूरी दृढ़ इच्छाशक्ति से अपने कामों में लग जाएंगे। काम के सिलसिले में आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। हल्के-फुल्के खर्चे रहेंगे। गृहस्थ जीवन बहुत ही समझदारी से अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी और एक दूसरे के लिए आकर्षण बढ़ेगा।

    धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

    आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लोग एक दूसरे से प्रेम करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी इनकम भी बढ़ेगी, लेकिन खर्चे बने रहेंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे।

    मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

    आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर ध्यान देंगे और दोपहर बाद आपकी इनकम में तेजी से बढ़ोतरी होगी जो आपको खुशी देगी। व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। गृहस्थ जीवन पूरी तरह से प्रेम से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के प्रति रिश्ते में जिम्मेदारी का अहसास बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

    कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

    आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दोपहर तक धन की आवक हो सकती है, जिसके कारण आप खुश होंगे। दोपहर बाद आप किसी काम से घर से बाहर जा सकते हैं। दोस्तों से बातचीत करेंगे। कुछ नई बातों पर डिस्कस करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। इनकम बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा। प्रेम जीवन भी प्यार से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको पूरे ध्यान से काम करना होगा।

    मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

    आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। दोपहर तक आपकी किसी चिंता में रहेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होती रहेगी, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। खर्चों में कमी आएगी। इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आप पूरी लगन से मेहनत करेंगे। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। परिवार को भी समय दे पाएंगे। प्रेम जीवन भी खुशनुमा रहेगा।

    ये खबर भी पढ़े :

  • उंगलियां चटकाना होता है बेहद खतरनाक : इस बुरी आदत से ऐसे पाएं छुटकारा
  • ज्योतिष व शास्त्रो के अनुसार नौ आदते आपके जीवन में अवश्य होना चाहिए... : पढ़े और सभी को बताएं
  • सांस फूलने के लिए प्रभावी घरेलू उपचार
  • एक ही गोत्र में शादी इन 10 कारणों से नहीं हो सकती : आइए जानते हैं
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें