ज्योतिषी

आज का राशिफल 11 अगस्त 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 11 अगस्त 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 11 अगस्त 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani.com news. todays horoscope 11.August.2023

? मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे जिससे सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में मेहनत का सिलसिला जारी रहेगा, फिर भी परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार में तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन परिवार के छोटों से आप को अच्छा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार से धन लाभ होगा।

? वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहेगी, जो आपकी चिंता को बनाए रखेगी लेकिन इनकम में बढ़ोतरी होने शुरू होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपस में बातचीत करने से एक दूसरे के बीच चली आ रही दूरी समाप्त होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन मान कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं बनी रहेंगी लेकिन फिर भी आपको संतुष्टि रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापार गति पकड़ेगा।

? मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के आगे बढ़ने के लिए रहेगा, जिससे आपके कामों से आपकी छवि और निखरेगी। बिजनेस में यदि आप किसी को साझेदार बनाना चाहते हैं, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपके पिताजी का कोई लिया गया निर्णय आपको परेशान करेगा, इसलिए आपको बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

? कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। संपत्ति से संबंधित कोई लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पहले से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। धार्मिक कामों से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में अच्छी वृद्धि के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

? सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार का माहौल आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में सुख आएगा और शांति भी होगी। इनकम बढ़ने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी और प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह बड़ी काम आएगी।

? कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अनेक प्रकार की सुख सुविधाओं का आनंद मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवन साथी काम की बात करेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रिय का मूड काफी धार्मिक हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं।स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

? तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आप नए नए विचारों से अपने काम को अच्छी गति देंगे। व्यापार में लाभ होने के योग बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा और खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर बना रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। भाग्य का साथ मिलने से आंशिक तौर पर धन लाभ होगा।

? वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में बहुत अच्छा उत्साह दिखाते हुए काम करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा और बॉस की प्रशंसा भी मिल सकती हैं। आपके खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, फिर भी उन से छुटकारा पाने का कोई रास्ता मिल जाएगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन भी अच्छा रहने वाला है और दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने वाला है, इसलिए सावधानी रखें।

? धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी, जो आपकी परेशानी का कारण बन जाएगी। स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है या किसी प्रकार की चोट लग सकती है, इसलिये गाड़ी सावधानी से चलाएं। विरोधियों से सावधान रहें, वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

? मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहने से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा और आप परेशानी महसूस करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज तनाव से बचने की सलाह दी जा सकती है। आप सावधान रहें ताकि किसी बात पर झगड़ा ना हो। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको संतुष्टि रहेगी। काम के सिलसिले में नतीजे आपके पक्ष में आएंगे।

? कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। उत्तम धन लाभ होगा। इनकम बढ़ेगी। टैक्स बचत का आपको लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में अच्छे पल आएंगे। अपने प्रिय से मन की बातें करेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवनसाथी से रोमांस के अवसर मिलेंगे। कहीं दूर यात्रा पर जाना चाहेंगे। परिवार का माहौल कुछ परेशानी जनक हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

? मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य फलदायक का रहने वाला है। कामों में अत्यंत व्यस्त रहना आपको मानसिक तौर पर परेशान जरूर करेगा लेकिन आगे आप का रास्ता बढ़िया कर देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन मेहनत बहुत ज्यादा करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी लेकिन प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।

0?00?0
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News