ज्योतिषी
आज का राशिफल 06 अप्रैल 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
Paliwalwani
मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन में दुविधाएं बनी रह सकती हैं। किसी निर्णय को लेकर परेशान न हों, उसके बारे में पूरी जानकारी मिलने तक का इंतज़ार करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें।
वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा, पुराने रुके हुए काम बनेंगे या पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।आज बच्चों के साथ कुछ समय ज़रूर बिताएं, उन्हें पढ़ाएं या उनके साथ अपना ज्ञान और अनुभव बाटें। आपकी सलाह से उनको काफी लाभ हो सकता है। आज थोड़ा मेडिटेशन या पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं। इससे मानसिक शांति मिलेगी। सीखने-सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरी सूचना लेकर आ रहा है। पुरानी परेशानियों का हल मिलेगा। संसाधन और सहायता आसानी से मिलेगी। सभी के लिए मन में विनम्रता की भावना रखें। बदलते समय में असमंजस के कारण मन में परेशानी रह सकती है किन्तु यह केवल एक फेज है, जो जल्द ही समाप्त हो जाएगा। संयम से काम लें और अपना फोकस अपने काम और अपनी जिम्मेदारियों पर बनाएं रखें।
कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मेलजोल का है। साझेदारी व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। कोई निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में फोकस की कमी रहेगी, किन्तु आपकी ऊर्जा का स्तर काफी सकारात्मक और ऊंचा रहेगा। आज अपनी सारी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें। इसके लिए चाहें तो किसी से सलाह भी लें।
सिंह आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ सँभालने का मौका दें।
कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में आपको काफी अच्छा परिणाम भी मिल सकता है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। घर में कपूर जलाएं, इससे घर और मन दोनों से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।
तुला आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र से संबंधित स्थान परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। छोटी मोती परेशानियां आज लगी रहेंगी, इस कारण चिंतित न हों। इनसे आपको नुकसान नहीं होगा। निजी और व्यवसायी जीवन में आज ताल मेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। किसी के साथ छोटी सी बात पर झगडा हो सकता है आज, अपने गुस्से पर काबू रखें। बात को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें।
वृश्चिक आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ रहा है। आज दिल और दिमाग में एक नई ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगाएं तो सफलता मिलेगी। आज अपना काम समय से करें, आज किसी प्रकार से भी टाल मटोल न करें नहीं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यसाय में अच्छा दिन रहेगा। जिस टेंडर के लिए आप परेशान थे, वह आपको मिल सकता है।
धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आप अपना काम में फोकस बनाए रखें। अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। कुछ लोग आपको गलत सलाह देने या रास्ते से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ परिस्थितियां आपको डरा भी सकती हैं। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें न ही उसके कारण अपने अहं को बढ़ने दें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे न केवल आपके रिश्तों पर असर पड़ेगा बल्कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें तो भविष्य में कई और गलतियों से बाख सकते हैं।
कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए खुद को गैर-जरूरी चीजों से अलग करने का है। आप में ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें।
मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन में असंतोष और नकारात्मक विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। इसका सबसे अच्छा उपाय है क्रियाशीलता। जिस चीज़ में मन लगता हो, उससे अपना दिन शुरू करें। रचनात्मक विचारों को वास्तविकता में ढालने का प्रयास करें, इससे कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और निजी जीवन में भी संतुष्टि रहेगी। यात्रा का अवसर मिल सकता है। आज किसी भी काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।
ये खबर भी पढ़े :
- उंगलियां चटकाना होता है बेहद खतरनाक : इस बुरी आदत से ऐसे पाएं छुटकारा
- ज्योतिष व शास्त्रो के अनुसार नौ आदते आपके जीवन में अवश्य होना चाहिए... : पढ़े और सभी को बताएं
- सांस फूलने के लिए प्रभावी घरेलू उपचार
- चलते-चलते, डांस करते हुए या फिर बैठे हुए लोगों की अचानक मौत...! कोरोना वैक्सीन को लेकर उठे सवाल
- Ladli Laxmi Yojana Registration : खुशखबरी ! आपकी बेटी को मिलेंगे 1 लाख 43 हजार रुपये; ऐसे अप्लाई करें
- Glowing Skin Tips : दमकती त्वचा? तो इस तरह बनाएं नमक से फेस मास्क
- बाजरा खाइए, हड्डियों के रोग नहीं होंगे
- Mole on the palm : हथेली पर तिल का क्या है महत्व, जानें क्या कहता है आपका भाग्य
- एक ही गोत्र में शादी इन 10 कारणों से नहीं हो सकती : आइए जानते हैं
- HEALTH TIPS : ठंड में बढ़ जाता है कमर और जोड़ों का दर्द : दर्द को नजरअंदाज करना खतरनाक
- हार्ट अटैक से बचें : अचानक हो रही मौतों से बढ़ रही है टेंशन?
- Cow Ghee in the Disease : गाय के घी का महत्त्व
- Ladli Laxmi Yojana Registration : खुशखबरी ! आपकी बेटी को मिलेंगे 1 लाख 43 हजार रुपये; ऐसे अप्लाई करें
- Glowing Skin Tips : दमकती त्वचा? तो इस तरह बनाएं नमक से फेस मास्क
- Mole on the palm : हथेली पर तिल का क्या है महत्व, जानें क्या कहता है आपका भाग्य
- एक ही गोत्र में शादी इन 10 कारणों से नहीं हो सकती : आइए जानते हैं
- HEALTH TIPS : ठंड में बढ़ जाता है कमर और जोड़ों का दर्द : दर्द को नजरअंदाज करना खतरनाक