Sunday, 29 March 2026

ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 29 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का दैनिक राशिफल 29 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 29 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन मेहनत से किये हुए काम पूरा होने की उम्मीद है. किसी कार्य में अधिक समय लगाने से लाभ ही होगा. गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे. आप किसी से आर्थिक मदद मांगने में ना हिचकें. सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखें. पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो अपने पार्टनर से किसी जरूरी मुद्दे पर बात कर सकते हैं. प्राइवेट जॉब में आपको काफी राहत मिल सकती है, लेकिन आपको काम के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. आपके स्वभाव में रूखापन देखा जा सकता है जिससे प्रेमी भी आपसे नाराज हो सकता है. दाम्पत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाये रखना चाहिए. अपने अड़ियलपन पर ध्यान दीजिए.

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा. संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा. आय के लिए आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. व्यापार या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी. मीडिया, ग्लैमर, परामर्श, शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी. सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए सफलता का योग बनता दिख रहा है. लवमेट की बातों का जवाब देने का मन नहीं होगा. उनका फोन उठाना भी आपको अच्छा नहीं लगेगा. लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. सब कुछ पक्ष में होते हुए भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं.

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए काफी शुभ दिन है. आप अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे. बहन आपके विवाद हल करवाने में मदद कर सकती है. वित्तीय मोर्चे पर आपको अच्छी ख़बर मिल सकती है. व्यापारिक भागीदारों के साथ समन्वय करना होगा. काम के अधिक बोझ के कारण आप परेशान हो सकते हैं लेकिन आप अपने सारे काम पूरे कर लेंगे. ऑफिस आपकी आवाज़ और आचरण आज आक्रामक हो सकते हैं. दिन संयम, बुद्धिमानी और धैर्य से बिताएं. अपने जीवन साथी के साथ बहस न करें. अविवाहित जातकों की सगाई हो सकती है. अकेले हैं तो लव पार्टनर मिल सकता है. अगर पार्टनर की तबीयत खराब चल रही थी, तो वह आज बेहतर होगी.

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं. बुजुर्ग किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. भगवान को पुष्प अर्पित करें, आपका काम सही ढंग से पूरा होगा.  किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर आय प्राप्त करने की सोच रहे हैं तो किसी जानकार से सलाह अवश्य लें. ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए. आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना चाहिए. गुस्से में आपका काम बिगड़ सकता है. किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं. आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. पिछली कुछ बुरी बातें आपके जेहन से निकल सकती हैं. हालांकि लवमेट से आप कुछ खफा से रह सकते हैं. लाइफ पार्टनर के साथ कुछ खानापीना आपको अच्छा लगेगा. मानसिक थकान रह सकती है. किसी की बातों का जवाब देने का मन नहीं होगा.

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. हालांकि आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है पर उनका समाधान होगा. अच्छी वित्तीय स्थिति में होंगे. पुश्तैनी धन-संपत्ति से फायदा मिल सकता है. वेतनभोगी लोगों के लिए दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा. बिजनेस करने वालों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. हर प्रकार से अच्छा दिन है. कोई भी रिश्ता विश्वास की नींव पर टिका होता है-आप की यही अभिव्यक्ति आपके लव या लाइफ पार्टनर को खुश कर देगी. आज अपनी सेहत का गंभीरता से ख्याल रखें.

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप पारिवारिक और वैवाहिक जीवन की गहरी भावना महसूस करेंगे. आप परिजनों के साथ आज अच्छा समन्वय बनाए रखेंगे. आपको सावधानी से विचार करने के बाद ही अपना पैसा खर्च करना होगा. आधिकारिक असाइनमेंट के लिए बहुत अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी. बिजनेस में आज किए गए कार्यों के कारण लंबे समय में लाभ होगा. विद्यार्थी किसी समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं. आज आपका दिल रोमांटिक बना रह सकता है. सगाई के लिए भी दिन शुभ है. अगर आपने अभी तक अपने प्रियतम को प्रपोज नहीं किया तो आज कर सकते हैं. लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ लांग ड्राइव पर जा सकते है.

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको मानसिक रूप से अच्छा महसूस होगा. आपका मन लेखन में लगेगा. आप किसी पुरानी अधूरी रचना को पूरा कर सकते हैं. हनुमानजी की पूजा करें, सभी काम में सफलता मिलेगी. पैसों के लेन-देन में आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है. अपनी राय दूसरों के सामने रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें, इससे स्थिति ठीक रहेगी. कॉलेज में किसी काम के लिये पुरस्कार मिल सकता है. आप आगे की पढ़ाई के लिये पूरी मेहनत करेंगे. लवमेट के साथ डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं. अगर किसी वजह से नहीं जा पाएं तो किसी रेस्त्रां में लंच अथवा डिनर प्लान कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ रोमांस का मौका मिलेगा.

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप समय का भरपूर फायदा उठा सकते हैं. मेहनत से आप हर काम में अपने आप को आगे रखेगें. पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका कुछ मनमुटाव हो सकता है. आर्थिक मामलों के प्रति सजग रहें. आपके साथ धोखा हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्कता है. कार्यक्षेत्र पर आप अपने कार्यों के लिए प्रशंसा प्राप्त करेंगें. प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं. बिजनेस में नए सौदे मिलने का योग बनता दिख रहा है. लवमेट से मुलाकात कर सकते हैं. लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं.

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी दिनचर्या में कई बाधाओं से जूझना होगा. किसी प्रकार का गलत व्यक्ति आपके जीवन की लय बिगाड़ सकता है. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें. आप आर्थिक रूप से कमजोरी के कारण पारिवारिक या सामाजिक दुर्बलता महसूस कर सकते हैं.  प्राइवेट जॉब में अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल करें. काम का बहुत दबाव रहेगा. कारोबारी लोगों को कुछ लाभ होने की संभावना है. आपके जीवनसाथी आज वाकई मददगार होगा. आपका लव पार्टनर आपसे रूठ सकता है. कुछ नए विपरीत लिंगी मित्र जीवन में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन यह संभलकर रहने का समय है.

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवार में आपको माता का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. किसी मंदिर में जाकर पुजारी के पैर छुएं और भगवान के दर्शन करें. आप किसी जरूरी पर महंगे सामान की खरीददारी कर सकते हैं. करियर के मामले में आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा. आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं. उनको पूरा करने की भी आप कोशिश करेंगे. प्राइवेट जॉब में किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं. स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिये टीचर्स से सलाह ले सकते हैं. विवाहित आज कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं. कार्यक्षेत्र पर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज मौका मिलते ही अपनी बात कह दें. प्रेमी के साथ कुछ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा.

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन वक्त आज आपके साथ है. दोस्त आपके लिए धूप में छाया की तरह रहेंगे. पारिवारिक रूप से दिन आपके लिए पूर्ण अनुकूल है. आर्थिक रूप से पिछले समय में अगर कोई नुकसान हो चुका है तो आज उसकी भरपाई हो जाएगी. ऑफिस में वक्त का सही इस्तेमाल करें. जिसका इंतजार आपको काफी समय से था वह वेतन वृद्धि या पदोन्नति आज हो सकती है.प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सुनहरा समय है. बिजनेस में सब कुछ शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में आज आप मौका मिलते ही लाभ उठा लें. अविवाहितों के जीवन में प्रेम का प्रवेश होने वाला है. दांपत्य एवं पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. नए प्रेम प्रसंग प्रारंभ हो सकते हैं. भोजन में परिवर्तन कर स्वास्थ्य लाभ लेने का आज अच्छा अवसर मिलेगा.

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सुख-शांति की बढ़ोतरी होगी. जल्दबाजी में कोई काम न करें. दोस्त से आपको अच्छी खबर मिलेगी. माता -पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें. आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे. व्यर्थ की चीजों पर व्यय न करें. नौकरी में प्रगति के योग नजर आ रहे हैं. किसी नए बिजनेस का मन बना सकते हैं. मित्रों की सहायता से कई काम बनेंगे. कोई भी परेशानी होने पर परिवार को जरूर बताएं. युवा अपनी मेहनत से सफल होंगे. जीवनसाथी एक मजबूत स्तंभ की तरह आपके साथ रहेगा. आज आपके स्वभाव के कारण लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है.

● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News