ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 25 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपकी आय में वृद्धि का दिन रहेगा, क्योंकि व्यवसाय कर रहे लोगों की कोई महत्वपूर्ण और अटकी हुई डील फाइनल होगी, जिसका उन्हें लाभ भी मिलेगा, लेकिन आपको जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा। आपके मन में नकारात्मक विचार आएंगे, लेकिन जिन्हें आपको दूर करना होगा, तभी आप किसी काम पर फोकस कर पाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने पुराने कर्जे भी उतारने में सफल रहेंगे। संतान की कुछ फरमाइशें भी आज पूरी करते नजर आएंगे, लेकिन विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत करने का रहेगा, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन कुछ उलझन भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिनके कारण आप अपने खर्चो पर भी लगाम लगाएंगे, लेकिन फिर भी आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन अपने किसी मित्र या रिश्तेदार से बातचीत करके आप अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा। यदि किसी से धन का लेन देन करें, तो उसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको अपने किसी भी दोस्त अथवा रिश्तेदार के बहकावे में आकर अपने धन का निवेश सट्टेबाजी में करने से बचना होगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ कटु वचन बोल सकता है, जिनको लेकर आपको मानसिक तनाव रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी संभल कर रहना होगा, नहीं तो कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन से संतान के विवाह में आ रही समस्या पर बातचीत कर सकते हैं। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसमें कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिनको आपको नजरअंदाज नहीं करना है और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना है।
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुधरेगा। जीवनसाथी से आप संतान की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनका समाधान आप मिलकर खोजेंगे। आपको अपने लम्बे समय से रुके हुए कानूनी कार्य की सुध बुध लेनी होगी, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। सायंकाल के समय आप किसी व्यवसाय की डील को फाइनल करने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा।
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी व्यक्ति को अपने व्यवसाय में पार्टनर बना सकते हैं, लेकिन आपको पहले उनकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आपकी कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने पिताजी का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जिससे आप अपने जीवन की किसी समस्या को हल कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने अधिकारियों के कठोर व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको किसी भी विपरीत स्थिति को संभालने के लिए गंभीरता से काम लेना होगा। आपके दूरसंचार के साधनों में भी वृद्धि होगी। यदि कार्य क्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाए, तो उसे पूरा ध्यान लगाकर करना बेहतर रहेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने मान सम्मान का ख्याल रखते हुए, आगे बढ़ना चाहिए व किसी की बातों में नहीं आना है। विद्यार्थियों को भी आज परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको चेकअप आदि कराने होंगे। आप अपने परिवार के सदस्य के बीच सामंजस्य बिठाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज प्रबल रहेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा वे उन पर भरोसा करने से भी बचना होगा, जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें कोई दूसरा बेहतर अवसर मिल सकता है पुरानी नौकरी को छोड़कर दूसरे में भी जा सकते हैं। सायंकाल का समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके बाद आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। ससुराल पक्ष के लोगों से भी आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, यदि वह किसी दूसरे कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में भी कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ कमाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। आपको अपने परिजन से धोखा मिल सकता है, इसलिए आपको सावधान रहकर कार्य करने होंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए भी आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं।
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को करने का मौका मिलेगा, जिसमें आपको माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को भी अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाए रखनी होगी, तभी वह उन विषयों में सफलता हासिल कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने मन की इच्छा अपने साथी से जाहिर करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक कर रहेगा। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामान्य लेकिन प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने वाला रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी मनचाहा परिणाम मिल पाएगा। आपकी तरक्की देखकर कुछ लोग मन ही मन ईर्ष्या भी कर सकते हैं, इसलिए अपने योजनाओं को हर किसी से साझा करने से बचें। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में राहत मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आप कुछ नई चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचना बेहतर रहेगा। संतान को नौकरी से जुड़ी जो परेशानियां चल रही थीं, उनमें भी अब सुधार होता दिखाई देगा।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी आज कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक अपने कुछ सरकारी कामों को निपटाने की सोचेंगे, लेकिन पिताजी को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। यदि आपने भविष्य में अपने किसी परिजन को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन सायंकाल का समय आप अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण प्रसन्न रहेंगे।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में मनचाही सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज कोई नया बदलाव हो सकता है। आप अपने मन की कुछ बातों को अपने माता-पिता से साझा कर सकते हैं, जो लोग पढ़ने के शौकीन है वह आज अपने लिए कुछ नई पुस्तकें भी खरीद सकते हैं। आपको जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के लिए कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी। परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा।
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





