आज का दैनिक राशिफल 18 अगस्त 2026 : पदोन्नति के योग, अचानक किसी बात पर धन खर्च होगा, परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ होने के संकेत मिलेंगे. प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे. कार्यालय में अधिकारियों को आपके काम से संतोष रहेगा. पदोन्नति के योग हैं. मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है. व्यवसाय में लाभ भी होगा. भागीदारी के काम में सफलता मिल सकती है. आय में वृद्धि होने की संभावना है. आज स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका समय अच्छा है. हालांकि बाहर खाने-पीने में लापरवाही ना करें.
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने के साथ ही व्यावसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से भी आज का दिन लाभदायी है. दोपहर के बाद सावधानीपूर्वक काम करें. स्वास्थ्य को संभालें. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा. मनोरंजन और आनंद के पीछे धन खर्च होगा. सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें. कोर्ट-कचहरी के काम में संभलकर चलें.
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दुर्घटना के योग हैं. हर मामले में सावधानी से रहें. वाहन धीरे चलाएं. किसी भी काम में जल्दबाजी आपको नुकसान दे सकती है. अचानक किसी बात पर धन खर्च होगा. स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी. इस दौरान किसी से विवाद भी हो सकता है. कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा. हालांकि दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी. शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी. मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलने के योग हैं. परिवार का वातावरण प्रसन्नता का रहेगा. मन की चिंता दूर होगी.
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आप सभी काम सावधानी से करें. सरकार विरोधी काम से दूर रहें. दुर्घटना हो सकती है, इसलिए वाहन आदि का उपयोग ध्यान से करें. बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका रहेगी. काम समय पर पूरे नहीं होंगे. व्यापार में भी संभलकर काम करें. नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे खुश नहीं रहेंगे. संतान के साथ मतभेद हो सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें. परिजनों के साथ भी किसी विवाद को टालने के लिए मौन रहें.
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए सुख और संतोष का अनुभव होगा. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन गुजरेगा. शुभ समाचार मिलेंगे. दोपहर के बाद परिवार में विवाद का वातावरण रह सकता है. इस दौरान आपको मौन रहकर विवाद को टालना होगा.कार्यस्थल पर आपके अनुकूल वातावरण नहीं रहेगा. व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य है. अनावश्यक खर्च पर संयम बरतें. शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पुराना दर्द या बीमारी फिर से परेशान कर सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत आएगी.
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आज बाहर जाने या खाने से परहेज करें. पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखना होगा. नेगेटिविटी मन पर छायी रहेगी. इस दौरान आप किसी भी कार्य को समय पर नहीं कर पाएंगे. घर के सदस्यों के साथ किसी बात पर कनफ्यूजन बना रहेगा. दोपहर के बाद आपके मन की ग्लानि दूर होगी और आनंद छा जाएगा. नए काम करने के लिए आप तैयार रहेंगे. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. शाम में परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा.
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आध्यात्मिकता के प्रति आपको आकर्षण अधिक रहेगा. आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. नए काम का आरंभ करने के लिए समय शुभ है. प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी. आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. दोपहर के बाद स्थिति में बदलाव होगा. मानसिक और शारीरिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. स्थायी संपत्ति के लिए किए जा रहे प्रयास आज टालें. किसी भी तरह के सरकारी और दस्तावेजी काम में आज बहुत ध्यान रखें. वाहन या इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें.
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज हर काम सावधानीपूर्वक करें. मानसिकरूप से तनाव रहेगा. इस कारण कार्यस्थल पर आपका मन नकारात्मक विचारों से घिरा रह सकता है. समय पर काम पूरा नहीं होने से भी आप दु:खी होंगे. कुछ अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं. परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. ऐसे समय में संयम बरतना ही हितकर होगा. आज धन और यश की हानि हो सकती है. संतान के विषय में चिंता रहेगी. बौद्धिक और राजनीतिक चर्चा से दूर रहें. निवेश सावधानी से करें.
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज समय थोड़ा कठिन बना रहेगा, लेकिन आपके परिश्रम में कमी नहीं रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पेट दर्द की शिकायत हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, परंतु दोपहर के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी. स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. दोपहर के बाद कोई चिंता दूर होगी. कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. आज परिवार के सदस्यों के साथ पुराना विवाद दूर होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे.
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए मनोरंजन और आनंद लूटने का है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा. मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा. सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा. परिवारजनों के साथ हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. हालांकि आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. दोपहर के बाद नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं.
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आपको अपने प्रिय दोस्तों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का आनंद प्राप्त होगा. सुंदर वस्त्र-आभूषण और भोजन का अवसर आपको मिलेगा. दोपहर के बाद स्थिति आपके नियंत्रण से हट सकती है. वाहन आदि धीमे चलाएं. घर-परिवार में किसी से विवाद हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है. काम को बोझ समझ कर करेंगे, तो उसमें गलती होने की आशंका बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय के लिए आज दिन सामान्य है. किसी तरह का बड़ा निर्णय आज ना लें.
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ होने के संकेत मिलेंगे. प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे. कार्यालय में अधिकारियों को आपके काम से संतोष रहेगा. पदोन्नति के योग हैं. मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है. व्यवसाय में लाभ भी होगा. भागीदारी के काम में सफलता मिल सकती है. आय में वृद्धि होने की संभावना है. आज स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका समय अच्छा है. हालांकि बाहर खाने-पीने में लापरवाही ना करें.
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
-
""जो हम खुशियों से सिखाते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।'' ""...!
-
""अवसर की प्रतीक्षा में मत बैठो। आज का अवसर ही सबसे अच्छा है...!!
-
""कभी-कभी खामोशी भी चीखती है, बस सुनने वाला चाहिए"..!
-
""जो हम खुशियों से सिखाते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।'' ""...!
-
""अवसर की प्रतीक्षा में मत बैठो। आज का अवसर ही सबसे अच्छा है...!!
-
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 1 अक्टूबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 30 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 29 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान