शनिदेव को सबसे प्रिय हैं ये 4 राशियां, शनि महाराज नहीं आने देते इनपर कोई संकट, जानें इसमें आपकी राशि शामिल है या नहीं
Shani Dev Favourite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। ये इंसान के अच्छे और बुरे कर्मों का फल देते हैं। माना जाता है कि शनि की कृपा से गरीब अमीर बन सकता है और अगर शनिदेव किसी से नाराज हो जाएं तो उसके जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार, शनि देव को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है और उनका शुभ और अशुभ असर किसी भी राशि पर अधिक दिनों तक रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर शनिदेव की नजर सीधी हो तो जीवन में खुशियां आती हैं, लेकिन शनिदेव की तिरछी अथवा टेढ़ी नजर पड़ने से मुश्किलें बढ़ जाती हैं और ऐसे में कई तरह के दुखों का सामना करना पड़ता है। वहीं ज्योतिष में शनिदेव की कुछ राशियां प्रिय मानी गई हैं। माना जाता है कि इन राशियों पर शनिदेव की हमेशा कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि शनि देव की सबसे प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है और यह शनि ग्रह की उच्च राशि होती है। इस राशि के लोगों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं। अगर कुंडली में शनि सही जगह पर हो, तो ये लोगों को खूब तरक्की देते हैं। तुला राशि वालों को ज्यादा दिनों तक परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है। ये लोग हमेशा अपने जीवन में सफल होते हैं।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और शनि देव और बृहस्पति के बीच दोस्ती का रिश्ता है। इसलिए धनु राशि वालों पर शनि देव हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं। जब शनि की साढ़ेसाती चलती है, तब भी धनु राशि के लोगों को नुकसान की जगह फायदा होता है। शनि देव की कृपा से इन लोगों को धन-दौलत और सुख-समृद्धि मिलती है। करियर में भी इस राशि के जातक सफलता प्राप्त करते हैं।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि भी शनिदेव की प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के जातकों पर शनिदेव हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं। अगर मकर राशि पर साढ़ेसाती का असर भी हो, तो शनिदेव की तिरछी नजर नहीं पड़ती। कहा जाता है कि शनि की पूजा करने से मकर राशि वालों की सारी परेशानियां दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि भी शनि देव की प्रिय राशि है। इस राशि के लोग अक्सर धनवान और खुशहाल होते हैं। शनि देव इन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। कुंभ राशि के लोगों को कभी धन की कमी नहीं होती, और इनके काम भी आसानी से पूरे हो जाते हैं। वैवाहिक जीवन भी इनका खुशहाल रहता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 12 नवंबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 11 नवंबर 2026 बुधवार : आपको और आपके पूरे परिवार को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं : खुशियाँ लेकर आए...
आज का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...
आज का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026 सोमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...
आज का दैनिक राशिफल 8 नवंबर 2026 रविवार : आपके घर-आँगन में आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता के दीप हमेशा प्रज्वलित रहें, दीप महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं