📅 Monday, 26 October 2026 | 07:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

फरवरी में 5 ग्रहों का होगा महासंयोग, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के प्रबल योग

📅 10 February 2022, 08:54 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
फरवरी में 5 ग्रहों का होगा महासंयोग, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के प्रबल योग
फरवरी में 5 ग्रहों का होगा महासंयोग, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के प्रबल योग

क्या है ग्रहों का महासंयोग?

फरवरी माह 2022 में बन रहे दुर्लभ ग्रह योगों का असर आने वाले समय में दिखाई देगा। वैसे तो इस माह कई गोचर होने वाले हैं लेकिन कुछ विशेष ग्रहों के गोचर पर ध्यान देना होगा। मंगल और शुक्र मुख्य ग्रह हैं। सूर्य देव महीने की शुरुआत में तो मकर राशि में हैं लेकिन 13 फरवरी को प्रातःकाल 3:12 पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में चले जाएंगे। आपको बता दें कि शनि, सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल ग्रह मकर राशि में पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे। वहीं अगले महीने 10 मार्च को तीन ग्रह शुक्र, मंगल और शनि मकर में रहेंगे। इनके अलावा दो ग्रह बुध और गुरु कुंभ राशि में रहेंगे। इसी दिन चुनावों का परिणाम आएगा।

मेष राशि:

आपकी राशि से दशम (कर्म, करियर) भाव में पंच ग्रही योग का निर्माण होगा। आपको इस समय व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपका इंक्रीमेंट हो सकता है। इस दौरान कार्यस्थल पर अच्छी कार्यशैली के लिए पहचाने जाएंगे। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। कुल मिलाकर आपको पंच ग्रही का बनना शुभ रहेगा। 

वृष राशि:

आपकी राशि से पंचग्रही योग का निर्माण नवम (भाग्य) स्थान में होगा। इसलिए आपको इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे आपको फायदा होगा। साथ ही आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में निवेश के लिए समय अच्छा है। अभी किया गया निवेश भविष्य में फायदा देगा। साथ ही इस दौरान आपकी रूची धर्म और आध्यात्म के काम में बढ़ेगी। 

मीन राशि:

आपकी राशि से ग्यारहवें (इनकम) भाव में पंचग्रही योग का निर्माण होगा। इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। आय के नए स्त्रोत बढेंगे। खर्चों पर लगाम लगेगी। साथ ही इस समय आपको व्यापार में आकस्मिक लाभ हो सकता है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। अगर आप जॉब में हैं तो आपका इंक्रीमेंट लग सकता है। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। व्यापार का विस्तार हो सकता है। (यह भी पढ़ें)-

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें