📅 Saturday, 10 October 2026 | 08:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

15 दिसंबर से इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, अगले कुछ दिनों तक पैसों की हो सकती है बारिश, करियर-व्यापार में तरक्की के प्रबल योग

📅 12 December 2024, 12:05 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
15 दिसंबर से इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, अगले कुछ दिनों तक पैसों की हो सकती है बारिश, करियर-व्यापार में तरक्की के प्रबल योग
15 दिसंबर से इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, अगले कुछ दिनों तक पैसों की हो सकती है बारिश, करियर-व्यापार में तरक्की के प्रबल योग

Kharmas 2024 Horoscope: सनातन धर्म में खरमास का विशेष महत्व होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, खरमास साल में दो बार लगता है, जिसकी अवधि 30 दिनों की होती है। खरमास तब लगता है जब सूर्यदेव देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 15 दिसंबर से खरमास की शुरुआत हो रही है। राशि चक्र के अनुसार, यह साल का दूसरा खरमास है। हिंदू धर्म में इसको अशुभ समय माना गया है। इस दौरान शादी-विवाह, सगाई, गृह-प्रवेश आदि जैसे शुभ मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार यह समय कुछ राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है। इस दौरान इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। तो चलिए जानते हैं किन राशियों के लिए खरमास शुभ रहने वाला है।

मेष राशि (Mesh Rashi)

खरमास का समय मेष राशि वाले जातकों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। निवेश से मनचाहा लाभ मिल सकता है। करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको मुनाफा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए खरमास कई तरह के लाभ लेकर आएगा। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन की समस्याएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक परेशानियां कम होंगी। छात्रों का मानसिक तनाव कम होगा। आमदनी का नया जरिया मिलेगा। आप अपनी क्षमताओं के बल में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आमदनी का नया जरिया मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए खरमास विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस दौरान बंपर लाभ मिल सकता है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए काम की शुरुआत का विचार करेंगे। परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिणाम मनचाहे आएंगे। घर में नई वस्तु का आगमन होगा। यह समय खुशियों और सकारात्मकता से भरा रहेगा। धन लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय खुशहाली लेकर आएगा। घर-परिवार और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होंगे। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। ऑनलाइन काम करने वालों की आय में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कड़ी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलेगा।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें