📅 Thursday, 08 October 2026 | 10:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,300.42 ▼ -338.28 (-0.47%) • निफ्टी 50: 22,462.00 ▼ -141.05 (-0.62%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Surya Ka Gochar Dec 2021 : शुरू हो गए इन राशियों के अच्छे दिन, बदलेगा भाग्य

📅 17 December 2021, 01:26 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Surya Ka Gochar Dec 2021 : शुरू हो गए इन राशियों के अच्छे दिन, बदलेगा भाग्य
Surya Ka Gochar Dec 2021 : शुरू हो गए इन राशियों के अच्छे दिन, बदलेगा भाग्य

आत्मा, पिता, मान—सम्मान के प्रतीक सूर्य ग्रह ने गुरुवार को अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। वृश्चिक से धनु में इनका गोचर पांच राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार अभी तक वृश्चिक में चल रहे सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं वह संक्रांति के नाम से जानी जाती है। चूंकि ये अभी धनु राशि ने प्रवेश कर लिया है। इसलिए इसे धनु संक्रांति नाम दिया गया है।

कुंडली में सूर्य कर देते हैं भाग्योदय —
ज्योतिष शास्त्रानुसार सूर्य देव जिस जातक की कुंडली में शुभ भाव में होते हैं उनका भाग्योदय होते देर नहीं लगती। सूर्य राशि परिवर्तन कर चुके हैं। ये वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। सूर्य के वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं।

मेष राशि-
मेष राशि के जातकों को सूर्य का गोचर धन लाभ दिलाएगा। इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। आपके साहस में भी वृद्धि होगी। कार्यों में आपको सफलता मिलने लगेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। भाग्य आपका प्रबल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बिता पाएंगे। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है

मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता मिलने लगेगी। लेन—देन के लिए भी समय अच्छा है। शुभ परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। अगर आप रोजगार या नौकरी खोज रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी हो सकती है। इतना ही नहीं पदोन्नति के योग भी दिख रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। अगर किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो समय आपके लिए शुभ रहने वाला है।

कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी कराएगा। परिवार में रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद व खुशनुमा रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। इस राशि के जातकों को भी निवेश से लाभ होगा।

सिंह राशि-
सिंह राशि वालों के लिए साल का आखिरी म​हीना शुभ फल देकर जाएगा। अगर आप भी लेन—देन करना चा​हते हैं तो समय शुभ रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सूर्य आपको सफलता के योग बनाएंगे। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय खास रहने वाला है। यह समय आपके लिए एक वरदान साबित हो सकता है। इस समय का आपको विशेष लाभ उठाना होगा।

धनु राशि-

इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पदोन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। व्यय पर आपको काबू करना होगा। पाविारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सूर्य का गोचर आपको आर्थिक लाभ दिला कर जाएगा। आपके विरोधी जो अभी सक्रिय हैं वे पराजित होंगे। कार्य स्थल में सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें