📅 Sunday, 11 October 2026 | 05:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, मिथुन राशि में रहकर पहुंचाएंगे लाभ

📅 27 June 2022, 09:19 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, मिथुन राशि में रहकर पहुंचाएंगे लाभ
इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, मिथुन राशि में रहकर पहुंचाएंगे लाभ

इस समय सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। सूर्य देव 15 जुलाई तक मिथुन राशि में ही विराजमान रहेंगे। 15 जुलाई तक मिथुन राशि में रहकर सूर्य देव कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा  करेंगे। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। आइए जानते हैं 15 जुलाई तक का समय किन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है-

मिथुन राशि-

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि-

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। मान- सम्मान मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।लेन- देन के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक राशि-

इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें