📅 Sunday, 11 October 2026 | 05:49 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

हाथ में ऐसी भाग्य रेखा मानी जाती है शुभ, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा, क्या आपके हाथ में भी ये रेखा

📅 13 November 2021, 09:53 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हाथ में ऐसी भाग्य रेखा मानी जाती है शुभ, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा, क्या आपके हाथ में भी ये रेखा
हाथ में ऐसी भाग्य रेखा मानी जाती है शुभ, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा, क्या आपके हाथ में भी ये रेखा

ऐसा माना जाता है की हमारा आने वाला कल हमारे हाथ की लकीरों से पता लगाया जा सकता है, लेकिन रेखाओ को अच्छी तरह से पढने वाला चाहिए| आज हम आपको हमारे हाथ में मौजूद भाग्य रेखा के बारे में जानकारी देने जा रहे है|

सभी रेखाओ की जानकारी एक लेख में देना मुमकिन नहीं है इस लिए आजके इस लेख में हमने भाग्य रेखा का उल्लेख किया है| भाग्य रेखा हथेली के निचले स्थान मणिबंध से शुरू होती है और मध्यमा ऊँगली पर शनि पर्वत तक जाती है| भाग्य रेखा हमारे आने वाले कल की सफलता और भाग्य के बारेमे दर्शाती है|

अच्छी भाग्य रेखा कैसी होती है?

अच्छी भाग्य रेखा वाले लोगो पर हमेशा लक्ष्मी जी प्रसन्न रहती है| उनके जीवन में कभी भी परेशानिया नहीं आती है| अगर आपकी भाग्य रेखा स्पष्ट दिखाई देती है और गहरी है तो व्यक्ति का भाग्य अच्छा माना जाता है| जिनके हाथ में एक से ज्यादा भाग्य रेखा होती है उसको नौकरी और बिजनेस में ज्यादा सफलता मिलती है|जिसकी भाग्य रेखा मणिबंध से सीधा शनि पर्वत तक पहुचती है वह बहोत ही भाग्यशाली होते है| भाग्य रेखा मेसे यदि शाखाये निकल रही है तो यह शुभ माना जाता है| ऐसे लोगो की समज में एक अलग पहचान बनती है|

जम्जोर भाग्य रेखा कैसी होती है?

कमजोर भाग्य रेखा वाले लोगो को अपने करियर में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| अगर भाग्य रेखा को कोई अन्य रेखा काटती है तो ऐसे व्यक्तिओ को जीवन में बहोत कष्ट उठाना पड़ता है| अगर किसीकी भाग्य रेखा शनि पर्वत से आगे चली जाती है तो यह भी अशुभ माना जाता है| ऐसे लोगो को निर्णय लेने में काफी समय लगता है| ऐसे व्यक्ति का स्वभाव चिडचिडा हो जाता है|

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें