ज्योतिषी

Signs of a Good Time : अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये 10 शुभ संकेत

paliwalwani
Signs of a Good Time : अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये 10 शुभ संकेत
Signs of a Good Time : अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये 10 शुभ संकेत

अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये 10 शुभ संकेत : कहा जाता है कि हमारी जिंदगी में जब भी अच्छा या बूरा समय आने वाला होता है तो प्रकृति हमे संकेत जरूर देती है। लेकिन, कभी-कभी इन संकेतों को हम समझ नहीं पाते क्योंकि उन चीजों के बारे में हमे ज्यादा जानकारी नहीं होती है। 

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही अच्छे समय के संकेत के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानने के बाद आपको अच्छा समय आने की दस्तक समझ में आने लगेगी। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो संकेत।

अगर रास्ते में कहीं जाते वक्त आपको अपनी दाईं तरफ कोई बंदर, कुता या सांप दिखें तो यह संकेत हैं कि आपके पास धन आने वाला है। 

यदि सुबह उठते ही आपको पूजा का नारियल के दर्शन हो जाएं तो इसका मतलब आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।जब भी आपके घर के सामने आक का पौधा उगता हुए नजर आए तो समझ लीजिए आपका अच्छा समय आने वाला है। ये संकेत काफी शुभ माना जाता है। 

अगर आप किसी जरूरी काम के लिए घर से निकल रहे हों और किसी व्यक्ति के हाथ में जल से भरा हुआ पात्र आपको दिख जाए तो ये संपन्नता का संकेत होता है। 

अगर आपके घर के द्वार पर गाय आकर रंभाएं तो ये घर में सुख समृद्धि आने का संकेत होता है। ऐसे में गाय के घर आने पर उसे रोटी जरूर खिलाएं। 

अगर आप किसी जरूरी यात्रा पर जाने वाले हैं और घर से निकलते ही आपको याद आए कि आप कुछ सामान भूल रहे हैं, तो यह बुरा समय टलने का संकेत माना जाता है। 

यदि आपको रास्ते पर चलते-चलते कोई सिक्का पड़ा मिल जाएं, तो समझ लीजिए उधार दिया हुआ पैसा आपको जल्द वापस मिलने वाला है। इसके अलावा यह आर्थिक स्थिति मजबूत होने और धन लाभ होने का भी संकेत होता है।

पूजा के दौरान यदि भगवान की प्रतिमा पर रखा फूल या पत्ता आपके सामने गिर जाए, तो इसका मतलब होता है कि भगवान आपसे प्रसन्न हैं और जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होगी। 

किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देते जाते समय अगर आपको कोई गाय या नारियल दिख जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। 

अगर आपको अपने आसपास रंग-बिरंगी तितलियां दिखाई दें तो इसका मतलब आपकी जिंदगी में खुशियां आने वाली है। 

                                      •┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News