Shani Sadhesati : शनि देव हुए वक्री, इन राशियों पर शुरू हुआ साढ़ेसाती और ढैय्या का कष्टकारी चरण, धन के मामले में होगी परेशानी
इन राशियों पर ढैय्या का कष्टकारी समय
वैदिक पंचांग के मुताबिक शनि देव के कुंभ में वक्री चाल चलने से कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों पर कष्टकारी समय शुरू हो गया है। क्योंकि शनि देव कर्क राशि वालों की गोचर कुंडली में आठवें और वृश्चिक राशि के जातकों की गोचर कुंडली में चतुर्थ स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। वहीं माता के स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कोई आप लोगों को पैरों और घुटनों से संबंधित परेशानी हो सकती है। इस समय आपको धन के मामले में थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
इन राशियों पर साढ़ेसाती का कष्टमय चरण
कर्मफल दाता शनि देव के कुंभ राशि में उल्टी चाल चलते ही मीन राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो गया है। साथ ही पहला चरण है, इसलिए मीन राशि वाले लोग इस समय कोई गतल डिसीजन ले सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। वहीं इस समय आपके फिजूल खर्चे हो सकते हैं। साथ ही इस समय आप सेविंग नहीं कर पाएंगे। इस समय आपको नया काम शुरू करने से बचना चाहिए।
वहीं ही कुंभ राशि पर दूसरा चरण और मकर राशि पर तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसलिए आप लोगों की भौतिक उन्नति तो होगी। लेकिन आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आपको वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 16 नवंबर 2026 सोमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 15 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
Chhath Puja 2026: 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य (संध्या अर्घ्य) देने का शुभ समय क्या है? जानें संध्या अर्घ्य का मुहूर्त और पूजा विधि
Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा? क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण, जानें पौराणिक कथा