गुरु की राशि में भ्रमण करेंगे शनि देव, इन राशियों की धन- दौलत में होगी अपार बढ़ोतरी, करियर और कारोबार भी चमकेगा
Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव लगभग ढाई साल तक एक राशि में संचऱण करते हैं, आपको बता दें कि शनि देव अभी अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं और वह 29 मार्च को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में संचऱण करने जा रहे हैं। ऐसे में शनि देव लगभग 30 महीने तक मीन राशि में ही संचरण करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मीन राशि में संचरण लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर ढाई साल तक भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बंपर लाभ देखने को मिल सकता है। इंवेस्टमेंट या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का मीन राशि में गोचर वृष राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। इसके साथ ही पारिवारिक शांति भी बनी रहेगी। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से नवम और कर्म के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव पूरी साल आपकी राशि से नवम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इसके साथ ही सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों में आपको कोई खास अवसर देखने को मिलेगा। यात्रा के प्रबल योग हैं, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।वहीं आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि से छठे और सप्तम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 15 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
Chhath Puja 2026: 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य (संध्या अर्घ्य) देने का शुभ समय क्या है? जानें संध्या अर्घ्य का मुहूर्त और पूजा विधि
Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा? क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण, जानें पौराणिक कथा
आज का दैनिक राशिफल 14 नवंबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी