📅 Sunday, 11 October 2026 | 04:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

कर्मफलदाता शनि ने बनाया दुर्लभ राजयोग, साल 2025 तक इन राशियों के जातक जीयेंगे लग्जरी लाइफ

📅 04 September 2024, 11:10 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कर्मफलदाता शनि ने बनाया दुर्लभ राजयोग, साल 2025 तक इन राशियों के जातक जीयेंगे लग्जरी लाइफ
कर्मफलदाता शनि ने बनाया दुर्लभ राजयोग, साल 2025 तक इन राशियों के जातक जीयेंगे लग्जरी लाइफ

Shash Mahapurush Rajyog: नवग्रह में शनि को सबसे ज्यादा क्रूर माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। शनि इकलौता ऐसा ग्रह है जिसे साढ़े साती और ढैय्या का हक दिया गया है। ऐसे में हर एक व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। शनि के कुंभ राशि में होने से शश नामक पंचमहापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये योग काफी शुभ माना जाता है। इस योग के बनने से साल 2025 के मार्च माह तक कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। आइए जानते हैं शनि के कुंभ राशि में शश राजयोग बनाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शश राजयोग को पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है। इस राजयोग का निर्माण तक होता है जब शनि लग्न या चंद्रमा से पहला, चौथा, सातवां या फिर दसवें भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में स्थिति हो।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहती हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि में शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में शनि सकारात्मक प्रभाव अधिक डालते हुए नजर आएंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। अगर इस राशि के जातक उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो इस अवधि में आपके द्वारा की गई मेहनत के कारण आपका सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी शश राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनके काम की वाहवाही मिलेगी। इसके साथ ही अच्छा इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन के भी चांसेस बन रहे हैं। आपके कई नए हुनर सामने आएंगे,जो आगे चलकर आपके करियर के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में शश राजयोग का निर्माण दसवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि में शनि कर्म और भाव के स्वामी माने जाते हैं।  ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। किस्मत का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा।  इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उनके द्वारा किए गए कामों को लेकर सराहना मिलेगी। इसके साथ ही आप विदेश में नौकरी या फिर व्यापार करने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। भविष्य के लिए पैसों की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के छठे भाव में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अब सफलता हासिल हो सकती है। करियर में आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इससे आपके पदोन्नति, वेतन वृद्धि के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। जो लोग बैंक आदि से लोन लेना चाहते हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकता है। नौकरी बदलने का सोच रहे है, तो इस अवधि में आपको लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई मेहनत आपको करियर में एक ऊंची छलांग लगवा सकती है। सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें