गुरु ग्रह की राशि में शनि मार्गी, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य
Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में काफी समय लगाते हैं। शनि को सबसे धीमी गति के साथ राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिए जाना जाता है। धीमी चाल के साथ इनका प्रभाव भी धीरे-धीरे और लंबे समय तक किसी राशि पर रहता है। करीब ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस दौरान मार्गी और वक्री भी होते हैं यानी राशि में रहते हुए सीधी और उल्टी चाल भी चलते हैं। 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में शनि मार्गी होंगे।
करीब 30 साल बाद होंगे मीन राशि में मार्गी
वर्तमान में गुरु की राशि मीन में शनि ग्रह विराजमान हैं और साल 2027 तक इस राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में शनि गोचर करेंगे। 2027 से पहले शनि की चाल बदली देखने को मिलेगी। जुलाई 2025 में शनि ग्रह मीन राशि में वक्री होंगे। जबकि, साल 2025 के अंत में मीन राशि में शनि मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में 12 राशियों पर शुभ और अशुभ असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि मार्गी से किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है?
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि ग्रह की सीधी चाल लाभदायक साबित हो सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। सभी सुख-सुविधाओं का आनंद उठा सकेंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे। लंबे समय से जो काम अटका हुआ है वो पूरा हो सकेगा। वाहन संबंधित लाभ हो सकता है। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में तनाव मुक्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा और प्रमोशन का योग बनेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि मार्गी होना लाभदायक रहेगा। व्यापार में तरक्की हासिल करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी करते हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है। प्रमोशन का योग बनेगा। जिस कार्य को करने का ठान लेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। लोगों के बीच आपकी तारीफ हो सकती है। सभी तरह की सुख-सुविधाओं का आप आनंद उठा सकेंगे। बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सैलरी बढ़ने की बात चल सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना लाभदायक रहेगा। आय वृद्धि के योग बनेंगे। मन में एक अलग उत्साह रहेगा। कामकाज में तरक्की हासिल करने के लिए आप एक नई योजना पर काम करेंगे। बिगड़ा बजट सुधरेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान और सम्मान बढ़ेगा। निवेश का प्लान कर सकते हैं। घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। घर वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपसी संबंध में सुधार हो सकेगा। रुके कार्य सफल होंगे और धन भी वापस मिल सकेगा। मन में एक अलग आत्मविश्वास रहेगा, जो आगे चलकर लाभदायक रहेगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 12 नवंबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 11 नवंबर 2026 बुधवार : आपको और आपके पूरे परिवार को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं : खुशियाँ लेकर आए...
आज का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...
आज का दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2026 सोमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...
आज का दैनिक राशिफल 8 नवंबर 2026 रविवार : आपके घर-आँगन में आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता के दीप हमेशा प्रज्वलित रहें, दीप महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं