Palmistry : व्यक्ति की आंखे देख जान सकते है उसका भाग्य, जानिए क्या कहती है आपकी आंखे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति के शरीर की बनावट से उसका भाग्य और उसके व्यक्तित्व को जाना सकता है। हालांकि कई बार हमारी भाग्य रेखाएं बदलती रहती हैं, लेकिन बावजूद इसके चीजों का आकलन काफी हद तक किया जा सकता है। तो आज हम आखों के बारें में कुछ अद्भुत जानकारी साझा करेंगे, तो चलिए जानते हैं-
मोटी और लंबी आंखें
जिस जातक की आंखें मोटी, लंबी होती हैं, वह लोग बहुत सरल और अच्छे स्वभाव वाले व्यक्ति होते हैं। साथ ही यह दान-पुण्य करने में काफी आगे और आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। इनके ऊपर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती है। कहा जाता है, ऐसे लोग संपन्न होते हैं।
छोटी आंखें
जिन जातक की आंखें छोटी- छोटी होती हैं, वे वायु तत्व प्रधान वाले होते हैं। ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं, जिसके बदौलत ये हर काम पर अपनी पकड़ रखते हैं। साथ ही इन्हें अवसरों का उपयोग करना अच्छी तरह से आता है। इस वजह से ये लोग काफी ऊंचे मुकाम तक पहुंच जाते हैं।
काली आंखें
काली आंख वाले जातक बेहद सुंदर, सुशील और मीठी वाणी वाले होते हैं। अगर किसी स्त्री की आंखें काली हैं, तो वे काफी सफल होती हैं। साथ ही दूसरे लोग इनकी समझदारी के कायल होते हैं। कहा जाता है, ऐसी महिलाएं लोगों का दिल जीतने में भी माहिर होती हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 15 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
Chhath Puja 2026: 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य (संध्या अर्घ्य) देने का शुभ समय क्या है? जानें संध्या अर्घ्य का मुहूर्त और पूजा विधि
Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा? क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण, जानें पौराणिक कथा
आज का दैनिक राशिफल 14 नवंबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी