📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,390.91 ▼ -247.79 (-0.34%) • निफ्टी 50: 22,452.85 ▼ -150.20 (-0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

हस्तरेखा शास्त्र : जिन लोगों के हाथ में होते हैं ये निशान, उन पर भगवान शिव की हमेशा रहती है कृपा

📅 03 August 2022, 10:26 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हस्तरेखा शास्त्र : जिन लोगों के हाथ में होते हैं ये निशान, उन पर भगवान शिव की हमेशा रहती है कृपा
हस्तरेखा शास्त्र : जिन लोगों के हाथ में होते हैं ये निशान, उन पर भगवान शिव की हमेशा रहती है कृपा

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ को देखकर उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। हाथ मेंं कई प्रकार की रेखाएं होती हैं। जिसमें प्रमुख (धन रेखा, जीवन रेखा, ह्रदय रेखा, विवाह रेखा) प्रमुख हैं। लेकिन क्या आपको बता हैं व्यक्ति की हथेली की रेखाओं और चिह्नों को देखकर इष्ट देव के बारे में जाना जा सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाथ में वो कौन सी रेखा और चिह्न हैं कि जिससे ये पता लगाया जा सकता है कि आप भगवान शिव की विशेष कृपा है या नहीं।

हथेली पर हो त्रिशूल का चिह्न

मुताबिक त्रिशूल भोलेनाथ का प्रतीक माना जाता है और जिस व्यक्ति की हथेली पर त्रिशूल का चिह्न होता है, उस पर जन्म से ही महादेव की कृपा बनी रहती है। वहीं अगर भाग्य रेखा या मस्तक रेखा पर त्रिशूल का चिह्न हो तो वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब नाम और पैसा कमाता है। साथ ही उसे किस्मत का भी पूरा साथ मिलता है।

बना हो डमरू का निशान

डमरू का निशान भी बहुत शुभ माना जाता है। यह निशान बहुत मुश्किल से ही हाथ में मिलता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह चिह्न होता है। उस पर भगवान शिव की हमेशा कृपा बनी रहती है। साथ ही उसकी रक्षा भोलेनाथ करते हैं। ये लोग कम समय में ही अच्छा धन कमा लेते हैं। साथ ही ये जिंदगी भर लग्जरी लाइफ जीते हैं। ये लोग दानवीर भी होते हैं।

अर्ध चंद्र होना

भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा विराजमान होता है। ऐसे में जिन लोगों के हाथ में अर्धचंद्र आकार का चिह्न बनता है उनके दांपत्य जीवन में हमेशा प्रेम बना रहता है। ऐसे लोग दिमाग के बहुत तेज होते हैं। साथ ही ये लोग व्यापार में खूब धन कमाते हैं। वहीं समाज में इनको बहुत प्रतिष्ठा और मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। हाथ में कमल का चिह्न बहुत दुर्लभ होता है। ऐसा व्यक्ति गरीब घर में जन्म लेकर बहुत बड़ा आदमी बनता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति राज सत्ता को प्राप्त करता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें