📅 Monday, 12 October 2026 | 02:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,880.35 ▼ -591.98 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,342.05 ▼ -178.40 (-0.79%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

मंगल ग्रह मिथुन राशि में होंगे वक्री, जानें किन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव, किन्हें हो सकता है धन लाभ

📅 22 September 2022, 12:58 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मंगल ग्रह मिथुन राशि में होंगे वक्री, जानें किन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव, किन्हें हो सकता है धन लाभ
मंगल ग्रह मिथुन राशि में होंगे वक्री, जानें किन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव, किन्हें हो सकता है धन लाभ

ज्योतिष के अनुसार ग्रह, नक्षत्र और राशि परिवर्तन का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। जब ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, तो कई राशि के जातकों के लिए अनुकूल समय होता है। वहीं कई राशि के जातकों के लिए यह समय सामान्य हो सकता है। 30 अक्टूबर 2022 को शाम 6.19 बजे मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं और 13 नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। इस दौरान किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। यहां इस संबंध में जानकारी दी जा रही है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह आठवें भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान व्यापारी जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन कारोबार के लिए समय अनुकूल रहेगा।

वृषभ
इस राशि के लिए मंगल ग्रह सातवें भाव के स्वामी होते हैं। पारिवारिक संपत्ति का लाभ प्राप्त हो सकता है। यात्रा पर जानें का भी मौका मिल सकता है। खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मिथुन
इस दौरान इस राशि के जातकों को कुछ स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर आदि खरीदने के लिए यह अच्छा समय नहीं है।

कर्क
आयात- निर्यात के कारोबा में लाभ होने की संभावना है। जातकों के खर्चे भी बढ़ सकते हैं। इस अवधि में स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

सिंह
सिंह राशि के लिए मंगल ग्रह चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को जीवन में आगे बढ़ने के कई सारे मौके मिलेंगे। नय घर आदि खरीदने में आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या
इस राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह आठवें भाव के स्वामी होते हैं। काम का दबाव बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला
जातकों को यात्रा पर जानें का अवसर मिल सकता है,लेकिन खर्च में बढ़ोतरी होने से आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामन करना पड़ सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें