📅 Sunday, 27 September 2026 | 08:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Mangal Transit In Aries : अगले 20 दिन इन राशियों के लिए हो सकता है बेहद शुभ, इनकम के साथ करियर में तरक्की के प्रबल योग!

📅 21 July 2022, 11:34 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Mangal Transit In Aries : अगले 20 दिन इन राशियों के लिए हो सकता है बेहद शुभ, इनकम के साथ करियर में तरक्की के प्रबल योग!
Mangal Transit In Aries : अगले 20 दिन इन राशियों के लिए हो सकता है बेहद शुभ, इनकम के साथ करियर में तरक्की के प्रबल योग!

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति की दृष्टि से भी विशेष है। सावन में बुध, सूर्य और शुक्र ने राशि परिवर्तन किया है। ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह के राशि परिवर्तन का समय बताया गया है। मंगल ग्रह भी एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करता रहता है। वैदिक ज्योतिष में मंगल को भूमि, विवाह, साहस का कारक माना गया है। मंगल इस समय मेष राशि में विराजमान है।

आपको बता दें कि मंगल ने 27 जून को मेष राशि में गोचर किया था और 10 अगस्त तक इसी राशि में रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना खत्म होने से पहले ही मंगल की राशि में परिवर्तन हो जाएगा। सावन का महीना 12 अगस्त तक रहेगा, जबकि मंगल का गोचर 10 अगस्त को होगा। इस दौरान कुछ राशियों के लोगों के लिए मंगल काफी शुभ साबित होगा। जानिए कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां जिनके लिए जुलाई और अगस्त 2022 के पहले 10 दिन बहुत अच्छे रहने वाले हैं।

मिथुन सहित 2 राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर अच्छा है। आने वाले दिनों में मिथुन राशि वालों की आमदनी में इजाफा होगा। व्यवसायियों को धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बढ़े हुए खर्च आपको परेशान नहीं करेंगे, फिर भी बजट बनाकर खर्च करें। काम बेहतर होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल शुभ

मेष राशि में मंगल का होना कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत फलदायी होता है। इस दौरान जातकों के लिए मंगल ढेर सारा धन और करियर में तरक्की का मार्ग प्रशस्त करने की कोशिश करेंगे। नौकरी का नया ऑफर आ सकता है। इसके साथ ही नौकरी बदलने से लेकर मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर होने की पूरी संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है। प्रमोशन-इंक्रीमेंट भी हो सकता है। व्यापारियों का नेटवर्क बढ़ेगा। संपत्ति संबंधी कार्य करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा है।

सिंह राशि वालों के लिए मंगल शुभ

सिंह राशि के जातकों को मंगल भी लाभ देगा। भाग्य आपका साथ देगा। विदेश से लाभ होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। जो काम अब तक अटका हुआ था वह पूरा होगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस ट्रिप पर जा सकते हैं। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर यह समय अच्छा रहेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें