📅 Friday, 27 November 2026 | 07:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,328.59 ▲ +1,892.59 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,884.50 ▲ +534.80 (+2.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,480 • 🥈 चांदी (1kg): ₹153,400 • ☀️ उज्जैन: 16°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

इन 4 राशियों पर होती है धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा, पैसा बनाने में होते हैं माहिर

📅 21 December 2021, 04:13 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इन 4 राशियों पर होती है धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा, पैसा बनाने में होते हैं माहिर
इन 4 राशियों पर होती है धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा, पैसा बनाने में होते हैं माहिर

ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा जरिया हैं जिससे किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके स्वभाव, पसंद-नापसंद के बारे में जाना जा सकता है। कुछ ऐसी राशियां होती हैं जिन राशियों में जन्मे लोग धन-धान्य के मामले में लकी माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इनके ऊपर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है। ये धन कमाने की योजना बनाने में माहिर होते हैं। चलिए बात करते हैं ये कौन सी राशियों के लोग हैं।

मकर राशि

इस राशि के लोग बुद्धिमान, मेहनती और कर्मशील होते हैं। ये धीरे-धीरे करियर में अच्छी ग्रोथ हासिल कर लेते हैं। इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। ये पैसा बनाने में माहिर माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन पर कुबेर देवता मेहरबान रहते हैं। जिस वजह से ये आर्थिक रूप से संपन्न रहते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग सबसे ज्यादा बुद्धिमान माने जाते हैं। ये अपनी बुद्धि के दम पर हर क्षेत्र में सफलता पा लेते हैं। इनके अंदर जीतने का एक जुनून होता है। ये कोई भी काम बड़ी ही मेहनत से करते हैं और उसमें कामयाब होने के लिए दिन रात एक कर देते हैं। ये पैसा बनाने में माहिर माने जाते हैं। फालतू चीजों में इन्हें धन खर्च करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये अपना अधिकतर धन निवेश में लगा देते हैं।

तुला राशि

इस राशि के लोग काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं। ये अपनी तेज बुद्धि से किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। इनकी किस्मत भी काफी अच्छी होती है। इन्हें लाइफ में धन संबंधी दिक्कतों का सामना शायद ही कभी करना पड़े। ये बुरे समय के लिए पैसा जोड़कर रखते हैं। ये करियर में बड़ी ही तेजी से आगे निकल जाते हैं। ये हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं। ये पैसा कमाने की नई-नई योजनाएं बनाते रहते हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कहते हैं इन पर कुबेर देवता की विशेष कृपा रहती है। ये धन का संचय करने में भी सक्षम होते हैं। ये जिस क्षेत्र में काम करते हैं वहां बहुत जल्दी तरक्की हासिल कर लेते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल