📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,290.95 ▼ -1,604.75 (-2.17%) • निफ्टी 50: 22,667.65 ▼ -472.85 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

घर के बड़े-बूढ़े रात में नाखून काटने से मना क्यों करते हैं, जानें इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

📅 06 May 2022, 09:12 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
घर के बड़े-बूढ़े रात में नाखून काटने से मना क्यों करते हैं, जानें इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
घर के बड़े-बूढ़े रात में नाखून काटने से मना क्यों करते हैं, जानें इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

हिंदू धर्म, वास्तु शास्त्र, ज्‍योतिष शास्‍त्र में कई कामों को करने की मनाही की गई है. वहीं कुछ कामों को किसी खास समय में न करने के लिए कहा गया है. मान्‍यता है कि इन नियमों का पालन न करने से अशुभ फल मिलता है. ऐसे ही कामों में से एक काम है रात में नाखून काटना. अक्‍सर घर के बड़े-बूढ़े, महिलाएं रात में नाखून काटने से मना करती हैं. माना जाता है कि रात में नाखून काटने से गरीबी आती है. 

रात में नाखून न काटने के पीछे वैज्ञानिक कारण 

रात में नाखून काटने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण यह है कि पहले के समय में जब बिजली नहीं होती है तो रात में नाखून काटने से मना किया जाता है. ताकि अंधेरे के कारण नाखून काटते समय चोट न लगे. 

क्‍या रूठ जाती हैं मां लक्ष्‍मी? 

वहीं धर्म, ज्‍योतिष और वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक रात में नाखून काटने से धन की देवी मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं. इससे घर में दरिद्रता आती है. व्‍यक्ति आर्थिक नुकसान झेलता है, उसकी जमापूंजी खत्‍म हो जाती है, उस पर कर्ज का बोझ बढ़ता है. दरअसल, इसके पीछे यह वजह मानी जाती है कि मां लक्ष्‍मी का आगमन शाम के समय होता है इसलिए उससे पहले ही साफ-सफाई से जुड़े सारे काम कर लेने चाहिए. फिर चाहे बात घर-बाहर की साफ-सफाई की हो या व्‍यक्तिगत साफ-सफाई की. इसलिए शाम से पहले ही नाखून-बाल काटने जैसे काम कर लेने चाहिए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें