ज्योतिषी

आज का राशिफल : 1 जनवरी 2022 - कैसा रहेगा साल का पहला दिन

Paliwalwani
आज का राशिफल : 1 जनवरी 2022 - कैसा रहेगा साल का पहला दिन
आज का राशिफल : 1 जनवरी 2022 - कैसा रहेगा साल का पहला दिन

मेष राशि : दैनिक राशिफल

आज का दिन आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपने अपने व्यापार में कुछ योजनाओं को लॉन्च करने की तैयारी की है, तो वह भी आज पूरी होती दिख रही है। परिवार का आज आपको भरपूर सुख मिलेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। यदि आज आप किसी से बदला लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।  आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि : दैनिक राशिफल

आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको किसी भी वाद-विवाद को बढ़ावा नहीं देना है, नहीं तो वह पारिवारिक विवाद में भी तब्दील हो सकता है। आज आपको किसी को भी अपने मन की बात नहीं बतानी है, नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम अवसर आएंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आज आपका कोई परिचित व्यक्ति आपको ठेस पहुंचा सकता है।

मिथुन राशि : दैनिक राशिफल

आज का दिन सामाजिक कार्य में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे व आपके बीच पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी, लेकिन आज आपको घर और बाहर कहीं पर भी अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई  वाद विवाद करवा सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा की तैयारी की है, तो आज वह उसे देने जा सकते हैं। आज आपको अपनी आय में वृद्धि के स्रोत प्राप्त होंगे।

कर्क राशि : दैनिक राशिफल

आज का दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी संपत्ति  की खरीददारी करने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आज आपके लिए फलदायक रहेगी, लेकिन अपने पिताजी से सलाह मश्वरा अवश्य करें। आज आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई सूचना मिल सकती है। आज आपको अपनी उन्नति के मार्ग में आने वाले शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा।

सिंह राशि : दैनिक राशिफल

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको अपने स्वास्थ्य के कारण परेशानी हो सकती है।  यदि आपने अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरती, तो भविष्य में यह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है, इसलिए आज थोड़ा बहुत कष्ट होने पर भी डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। आज आप व्यवसाय मे धन लाभ मिलने के कारण सफल  रहेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य आसानी से कर पाएंगे। आज आपको अपनी माता जी का भी खास ख्याल रखना होगा। यदि आज आप संतान के लिए किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे, तो उसे कुछ समय के लिए रोक लें, वाहन खराब होने के कारण व्यर्थ का धन खर्च होगा।

कन्या राशि : दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहेगा।  आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपको किसी यात्रा पर जाने पड़े, तो  बहुत ही सावधानी से जाएं। परिवार में यदि कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो  वह आज फिर से सिर उठा सकती  है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। नौकरी में भी आज आपको अत्यधिक कार्यभार रहेगा और लोग भी आपसे आज अत्यधिक काम की अपेक्षा करेंगे।  लेकिन मानसिक तनाव के कारण आप आज कार्य क्षेत्र में भी मन से कार्य नहीं करेंगे, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट  खानी पड़ सकती है।

तुला राशि : दैनिक राशिफल

यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें आ रहीं अड़चनें आज दूर होंगी, जिसके कारण फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कारोबार कर रहे लोगों को आज अपने कारोबार के पार्टनर से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके साथ आज चालबाजी कर सकते हैं। संतान को यदि आप विदेश से शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप को जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा, नहीं तो आपको उस कार्य के लिए बाद में पछताना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि : दैनिक राशिफल

आज आपके व्यवसाय से जुड़ी योजनाएं फलीभूत होंगी। यदि आज आप अपनी व्यवसाय से संबंधित नई योजनाओं को लॉन्च करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। आज आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।  नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, उसने अपने साथियों के साथ की भी आवश्यकता होगी। यदि आज आप कहीं पर अपने धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। 

धनु राशि : दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि आज आपको लंबे समय से रुके हुए हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर रहे थे, आज आपको अपने परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त होगा। व्यवसाय के लिए यदि आज आपको किसी यात्रा पर  जाना पड़े, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग हर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन फिर भी आज आपका अपने आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी अन्यथा वह कानूनी हो सकता है। घर परिवार में आज सुख शांति बनी रहेगी। 

मकर राशि : दैनिक राशिफल

आज आपको संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा।  उन्हें किसी भी गलत संगत से बचाना होगा।  आज आपके व्यय में वृद्धि होने की संभावना है। इन खर्चों पर आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज आपको व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति के कहने पर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए जोखिम भरा फैसला रहेगा। व्यवसाय में आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे,  लेकिन आपको उन्हें पहचानने की आवश्यकता है, तभी आप उनसे लाभ उठा पाएंगे।

कुंभ राशि : दैनिक राशिफल

आज का दिन आपको घर अथवा व्यवसाय कहीं पर भी किसी विवाद में पड़ने से बचना ही बेहतर होगा, नहीं तो आपको बेवजह का मानसिक तनाव मिल सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए भी लाभदायक रहेगी। आज आपको घर अथवा नौकरी कहीं पर भी कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। कारोबार में यदि आप किसी निर्णय को लेते हैं, तो सोच विचार कर ही निर्णय लें।  किसी के बहकावे में आकर लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। साझेदारी में यदि किसी व्यवसाय को चलाया है, तो आज उसमें आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आपका व्यवसाय और गति पकड़ेगा और आप प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि : दैनिक राशिफल

आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। आज आपका कोई बड़ा काम करने का मन होगा, लेकिन उसमें आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो उसमें आपका धन डूब सकता है। आज आपको अपने कुछ फालतू खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे अन्यथा भविष्य में आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, जो लोग शेयर मार्केट व अन्य किन्हीं स्त्रोतों से लाभ कमाते हैं, उनके लिए आज दिन ही बेहतर रहेगा, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News