📅 Saturday, 10 October 2026 | 02:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

मनी प्लांट लगाते समय ना करें ये 5 गलतियां, वरना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा साथ

📅 13 October 2022, 10:53 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मनी प्लांट लगाते समय ना करें ये 5 गलतियां, वरना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा साथ
मनी प्लांट लगाते समय ना करें ये 5 गलतियां, वरना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा साथ

वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को काफी अच्छा माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जिस भी घर में मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ होता है, उस घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में लगाने के दौरान हमें बहुत सारी बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है। यदि आप इस पौधे को गलत दिशा में लगा देते हैं, तो इसका बुरा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को लेकर बहुत तरह की बाते बताई गई है,जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। तो आईये आज हम आपको यहां बताते हैं कि मनी प्लांट लगाते समय किन – किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

ज्यादातर घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाया जाता है। लोग पैसों की तंगी को दूर करने और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ होता है, वहां मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। वास्तु में दिशा का विशेष महत्व होता है। वास्तु के मुताबिक, मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए, ऐसे करने से आपके परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट सकता है। इतना ही नहीं घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए, क्योंकि ये दिशा भगवान गणेश की मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपके घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होगी। यह भी कहा जाता है कि मनी प्लांट का पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है, व्यक्ति वैसे-वैसे तरक्की करता है। लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह है कि मनी प्लांट के पौधे की बेल कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। ऐसे करने से धन की हानि हो सकता है। यह भी कहा जाता है कि मनी प्लांट को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए, ऐसे में इसे तुरंत ही घर से हटा देना चाहिए। कहते है सूखा हुआ मनी प्लांट घर में दुर्भाग्य लेकर आता है।

 

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें